शहर के विभिन्न वार्डों में उत्पाती बंदरों को पकड़ने का क्रम जारी, पकड़े गए 343 बंदर।

Khoji NCR
2023-09-20 10:41:35

शहर में लगातार बढ़ रही बंदरों की संख्या को देखते हुए लगभग दो हजार बंदरों को पकड़ने का टेंडर लगाया जाना चाहिए था। पुष्पेंद्र शर्मा फिरोजपुर झिरका। शहर के विभिन्न वार्डों में उत्पादन बंदरों

े आतंक से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका प्रधान और सचिव से लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की गुहार लगाई। जिस पर नगर पालिका के सौजन्य से 500 बंदरों को पकड़ने का टेंडर जारी कर दिया गया। शहर के विभिन्न वार्डों में लगभग 343 बंदरों को पड़कर अन्यत्र छोड़ा जा चुका है लेकिन बंदरों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। शहर के हर गली मोहल्ले में बंदरों की टोली लगातार बुजुर्ग, बच्चों और महिलाओं पर हमले कर रही है। जिसके चलते शहर के लोगों की मांग है कि शहर से 500 बंदरों को नहीं लगभग दो हजार बंदरों को नगर पालिका द्वारा पकड़वाया जाना चाहिए। जिससे शहर में बंदरों की संख्या पर लगाम लग सकेगी। शिव मंदिर अध्यक्ष अनिल कुमार गोयल, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश माहेश्वरी, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष एवं नगर पार्षद महेंद्र कौशिक, वार्ड नंबर 12 के पार्षद गौरव जैन, वार्ड नंबर 7 के पार्षद विनोद जांगड़ा सहित अन्य वार्ड के पार्षदों का भी कहना है कि शहर में बंदरों की संख्या लगभग ढाई हजार से 3000 के लगभग है। नगर पालिका द्वारा मात्र 500 बंदरों को पकड़ने का ठेका छोड़ा गया है। जो ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। इसीलिए नगर पालिका को तुरंत प्रभाव से लगभग दो हजार बंदरों को पकड़ने का टेंडर लगाना चाहिए। जिससे शहर में बंदरों से लोगों को निजात मिल सके। शहर की महिला मिथिलेश जैन, मधुबाला ,निशा, पिस्ता देवी , पूनम सहित अन्य महिलाओं का कहना है कि बंदरों के आतंक के चलते छोटे बच्चों को स्कूल और ट्यूशन ले जाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं घरों के कपड़ों को सुखाने के लिए भी चौकीदारी करनी पड़ रही है। महिलाओं का कहना चाहिए कि नगर पालिका प्रशासन को बंदरों की संख्या को देखते हुए टेंडर लगाना चाहिए था। 500 बंदर का टेंडर लगाया गया है , शहर में बंदरों की तादाद को देखते हुए ना काफी है। इसीलिए नगर पालिका प्रशासन को पुनः दूसरा बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर लगाया जाना चाहिए। जिसके लिए वह स्थानीय उपमंडल अधिकारी नागरिक और जिला उपायुक्त से मांग करती है ताकि शहर में उत्पादित बंदरों से निजात दिलाई जा सके। शहर में बंदरों की संख्या अधिक है। अधिकारियों द्वारा टेंडर कम बंदरों को पकड़ने की लगाया गया है। जल्द ही दोबारा लगभग एक हजार बंदरों को पकड़ने का टेंडर लगाया जाएगा। जिससे शहर वासियों को आतंकी बंदरों से निजात दिलाई जा सके । मनीष जैन, अध्यक्ष, नगर पालिका फिरोजपुर झिरका । फोटो: एजेंसी द्वारा पकड़े गए बंदरों को अन्यत्र ले जाते हुए।

Comments


Upcoming News