Dhoni का सिक्स लगाते वीडियो हुआ वायरल, फैंस बोले- थाला इज बैक

Khoji NCR
2023-01-31 09:24:09

नई दिल्ली, आईपीएल 2023 का सीजन शुरु होने में अभी अभी समय है, लेकिन CSK टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इसकी तैयारियों में अभी से ही जुट गए हैं। आए दिन उनकी प्रैक्टिस के वीडियो वायरल हो रहे। अब एक नया

ीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह लंब-लंब छक्के मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब हो कि आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल टीमों में एक चेन्नई सुपर किंग्स का पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था। वह अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही। पिछले सीजन को भूल आईपीएल के 16वें सीजन के लिए सीएसके तैयरियों में जुट गई है। टीम के खिलाड़ी अभी अन्य मैच में बिजी हैं तो वहीं, कप्तान धोनी ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। सोशल मीडिया पर धोनी की तैयारी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें महेंद्र सिंह धोनी लंबे-लंबे सिक्स लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर कर रहे। माना जा रहा है कि यह आईपीएल धोनी का आखिरी सीजन हो। टीम प्रबंधन धोनी के जाने के बाद अगले कप्तान की खोज में जुट गई है। आईपीएल में बना चुके हैं 4978 रन बता दें कि धोनी ने 234 आईपीएल मैचों में 4978 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 39.2 का रहा। धोनी आईपीएल करियर में 229 सिक्स लगा चुके हैं। उन्हें फिनिशर के रुप में जाना जाता है। वह सीएसके से 2008 में जुड़े थे, तभी से वह टीम के लिए खेल रहे। बीच में सीएसके पर बैन लगने के बाद वह पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेले थे। 2022 में धोनी ने जडेजा को टीम की कप्तानी सौंपी थी, लेकिन बाद में वापस टीम प्रबंधन ने धोनी को कप्तान बना दिया।

Comments


Upcoming News