कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती, दी गई श्रद्धांजलि।

Khoji NCR
2022-11-19 11:17:45

खोजी/सुभाष कोहली कालका/पंचकूला। शनिवार को मोरनी चौंक पर कांग्रेस पार्टी ने कालका विधायक प्रदीप चौधरी की मौजूदगी में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती समारोह पूर्

वक मनाई। स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर उनके प्रति कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं बलवंत भीवर, खुशहाल परमार, रमेश मांधना, विजय मोहन वर्मा सहित अन्य नेताओं ने कहा कि भारतीय राजनीति के इतिहास में इंदिरा गांधी को विशेष रुप से याद रखा जाता है। अंत में कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि इंदिरा गांधी की महानता इतनी थी कि उन्हें आयरन लेडी का नाम दिया गया। एक तेज तर्रार, त्वरित निर्णायक क्षमता और लोकप्रियता ने इंदिरा गांधी को देश और दुनिया की सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार कर दिया। इंदिरा गांधी को तीन कार्य के लिए देश सदैव याद करता है। पहला बैंकों का राष्ट्रीयकरण, दूसरा पाकिस्तान काे पराजित कर बंगलादेश का उदय करने एवं तीसरा राजा-राजबाड़ी प्रथा को समाप्त करना। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन टीका सिंह, पूर्व सरपंच सुरेंद्र शर्मा, बिडिसी मेंबर प्रताप सिंह, शरणजीत काका, अमर सिंह चेची, कंवर पाल, सतपाल, लेखराज, ठाकुरदास मास्टर, जगदीश शर्मा, मदन मोहन शर्मा, अछरू राम, जगदीश शर्मा, सुरेंद्र सिंह, जीत सिंह कोटी इत्यादि मौजूद थे।

Comments


Upcoming News