लोगों के समर्थन से समाज में परिवर्तन होगा : विपिन अग्रवाल

Khoji NCR
2022-11-16 12:04:54

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत चुनावों में सभी अग्र बंधुओं के सहयोग से मैदान में उतरा सत्य प्रकाश गुप्ता ग्रुप कुरुक्षेत्र, 16 नवम्बर (सुदेश गोयल): नगर की सबसे पुरानी संस्था श्री वैश्य अग्रवाल पंच

यत के त्रिवार्षिक चुनावों की प्रक्रिया चल रही है। जैसे जैसे मतदान की तिथि निकट आती जा रही है तो उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। पंचायत के 704 मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत चुनावों में सबसे अनुभवी प्रधान पद के उम्मीदवार सत्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि वे केवल पूरे समाज के अग्र बंधुओं को साथ लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। वे लुभावने वायदे करने की बजाए पूरे अग्रवाल समाज के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरे समाज का समर्थन है। इसी प्रकार सत्य प्रकाश गुप्ता पैनल में महासचिव पद के लिए विपिन अग्रवाल बल्लू ने कहा कि सबको साथ लेकर समाज में ऐतिहासिक परिवर्तन करेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्राचीनतम संस्था के कार्यों की पर्यटक नगरी कुरुक्षेत्र के साथ पूरे विश्व में गूंज होनी चाहिए। यह तभी सम्भव है जब अग्र बंधुओं का साथ होगा। इस मौके पर सत्य प्रकाश गुप्ता के साथ पूर्व प्रधान चंद्रभान गुप्ता, राजेश सिंगला, विनय गुप्ता, हंसराज सिंगला, जंग बहादुर सिंगला, कपिल मित्तल, मुनीष मित्तल, अशोक गर्ग, कुलवंत गर्ग, अशोक बंसल, भरत लाल भरतू, सी. पी. गुप्ता, संजीव गर्ग, संजय बंसल व अंशुल बंसल इत्यादि मौजूद थे।

Comments


Upcoming News