शहर में अतिक्रमण धारियों के हौसले बुलंद, प्रशासन बेपरवाह।

Khoji NCR
2022-11-16 12:00:12

तावड़ू,16 नवंबर खोजी एनसीआर/अंकित मंगला। नगर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर भारी अतिक्रमण किए जाने से लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। नगर के सुंदरीकरण व आवागमन में सुगमता के लिए सड़क के दोनो

ओर रंग बिरंगी इंटरलाकिग टाइल बिछा कर तैयार की गई फुटपाथ सहित आधी सड़क पर भी दुकानदारों द्वारा कब्जा जमाया हुआ है। राजू,मोनू,सोनू,अनुज,प्रभु सिंह बागड़ी व मनीष सहित आदि लोगों का कहना हे नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया तो जाता है, लेकिन वह चलने से पहले ही दम तोड़ देता है। इस कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले भी बुलंद हैं। उन्होंने कहा की अब तो इस अभियान को चलाए महीनों बीत गए। लोगों ने कहा की वहीं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से शहर में खरीददारी को लेकर आने वाले लोग भी मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित तरीके से गाड़ियां खड़ी कर चले जाते हैं। ऊपर से कुछ हार्डवेयर विक्रेता व अन्य दुकानदार फुटपाथ से आगे बढ़कर आधी सड़क तक अपनी दुकानों का सामान बाहर लगा देते हैं,जिससे जाम की समस्या खड़ी हो रही है। नगर के चौक चौराहों पर लगी ट्रैफिक सिग्नल बत्तियां भी शोपीस बनी हुई हैं। ऊपर से रही सही कसर यहां के आटो चालक पूरी कर देते हैं जो कहीं भी सवारी भरने के लिए अपने आटो को सड़क के बीचों बीच लेकर खड़े हो जाते हैं। इनके ऊपर पुलिस या प्रशासन का कोई असर नहीं दिखाई देता। नगर के बीच में लगने वाले जाम के कारण कई बार आपातकालीन सेवाओं की एंबुलेंस व दमकल विभाग की गाड़ियां तक फंस जाती हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की :- शहर के स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन को सड़क पर गलत तरीके से खड़ी गाड़ियों को उठाने के लिए रिकवरी बैंक की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे न केवल जाम के झाम से छुटकारा मिलेगा, बल्कि नगरपालिका की भी राजस्व में बढ़ोतरी होगी। नगर पालिका सचिव सुनील रंगा का कहना हे की:- सुनील रंगा ने कहा की यह समस्या उनके संज्ञान में हैं। उन्होंने कहा की आगामी सप्ताह में पुलिस फोर्स लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।

Comments


Upcoming News