बॉर्डर पर सैनिकों के बीच तनाव बढ़ने के कारण पाक-अफगान सीमा बंद, व्यापारिक गतिविधियां निलंबित

Khoji NCR
2022-11-15 10:20:01

क्वेटा,। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा लगातार दूसरे दिन बंद रही। दोनों देशों के बीच अकारण गोलीबारी के बाद तनाव बढ़ गया है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, चमन सीमा, जिसे फ्रेंडशिप गे

के रूप में भी जाना जाता है, जो पाकिस्तान के बलूचिस्तान को अफगानिस्तान के कंधार से जोड़ता है, एक सशस्त्र अफगान द्वारा कथित तौर पर पाकिस्तान की सीमा में पार करने और सुरक्षा सैनिकों पर गोलियां चलाने के बाद बंद कर दिया गया। अफगान सीमा सैनिकों के बीच घंटों तक हुई गोलीबारी इस हमले के बाद पाकिस्तानी और अफगान सीमा सैनिकों के बीच घंटों तक गोलीबारी हुई, जिससे दोनों पड़ोसियों के बीच प्रमुख व्यापार सीमा बंद हो गई। इस बीच, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से गोलीबारी के बाद सुरक्षा उपायों को कड़ा कर दिया। लगातार दूसरे दिन सीमा बंद रही और सभी पैदल यात्रियों की आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियां निलंबित कर दी गई है। चमन के उपायुक्त अब्दुल हमीद जेहरी ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि अप्रिय घटना के बाद सीमा को बंद कर दिया गया है।

Comments


Upcoming News