महिलाओं को 50% राजनीतिक हिस्सेदारी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की दूरदर्शी सोच का परिणाम है : लितानी।

Khoji NCR
2022-11-13 10:29:21

खोजी/नीलम कौर कालका। कालका में जिला स्तरीय महिला प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इस बैठक को राजेन्द्र लितानी चेयरमैन खादी बोर्ड हरियाणा एवं राष्ट्रीय संगठन सचिव जेजेपी, शीला भ्याण प्रदेशाध्यक्ष मह

ला प्रकोष्ठ जेजेपी ने संबोधित किया। लितानी व शीला भ्यान यहां 9 दिसंबर को भिवानी में जननायक जनता पार्टी के स्थापना दिवस का न्योता देने आए थे। लितानी ने कहा कि पंचायतीराज में महिलाओं को 50% हिस्सेदारी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की दूरदर्शी सोच और महिलाओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्यान ने कहा की महिलाओं की आत्मनिर्भरता के ऊपर सरकार कार्य कर रही है, जैसे सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से और महिलाओं को लघु ओर हथकर्घा उद्योगों आजीविका मिशन के माध्यम से सहायता करके महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी नेत्री मिलन बाबा साथियों सहित घर वापसी करते हुए साथियों सहित जेजीपी में शामिल हुई। मिलन बाबा ने कहा कि आम आदमी पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है। जबकि जननायक जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी हैं जहां हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता भाग सिंह दमदमा, जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग, जिला महिला प्रकोष्ठ की प्रधान रजनी बाला धीमान, प्रदेश सचिव किरण पूनिया ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रेखा बाली, जिला महासचिव चंचल सभरवाल, प्रदेश सचिव सुदेश कुमारी, जिला संगठन सचिव अमिता गुप्ता, जिला महासचिव ज्योति राजपूत, हल्का कालका से जेजेपी की पूर्व प्रत्याशी किरण चौधरी दमदमा, पिंकी कुमारी रायपुररानी, अनु देवी, ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल नानकपुर, एमिनेंट सिटीजन सीएम विंडो पंचकूला के सी भारद्वाज, शहरी अध्यक्ष पिंजौर व पार्षद मयंक लांबा, जिला प्रधान महासचिव नरेंद्र राणा टाबर, ईश्वर सिंहमार, जेकेएमएस उपप्रधान एवं सरपंच ढालूवाल भीमसेन, शुभम पांडे, कांति राम, सरपंच पवन कुमार प्रेमपुरा, सुनीता, संतोष के अलावा कई महिला सरपंच व पंच के साथ-साथ काफी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रही।

Comments


Upcoming News