राजकीय महाविद्यालय कालका में निबंध लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

Khoji NCR
2022-11-12 10:10:31

खोजी/नीलम कौर कालका। राजकीय महाविद्यालय कालका के कार्यवाहक प्राचार्य सुशील कुमार के नेतृत्व में हिंदी विभाग की ओर से निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रस्तुत कार्यक्रम हिंदी व

भागाध्यक्षा प्रोफेसर डॉ बिंदु, डॉ कविता, डॉक्टर गीता और डॉक्टर रमाकांत के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन मे किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता के विषय भूमंडलीकरण के दौर में हिंदी, पत्रकारिता का दायित्व और महत्व, अनुवाद के क्षेत्र में हिंदी के बढ़ते चरण और हिंदी कल आज और कल रही। विद्यार्थियों ने प्रस्तुत विषयों पर बहुत अच्छे और प्रेरणादायक निबंध लिखें जिसका परिणाम इस प्रकार रहा।प्रथम स्थान एम ए द्वितीय वर्ष की छात्रा करमजीत कौर ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर एम ए प्रथम वर्ष की सेजल और कोमल रही, तृतीय स्थान एम ए प्रथम वर्ष की चेतना शर्मा और एम ए द्वितीय वर्ष की हिना ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की सदस्या प्रोफेसर डॉक्टर बिंदु और प्रोफेसर सुनीता चौहान रही। कार्यवाहक प्राचार्य सुशील कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सत् साहित्य पढ़ना चाहिए। साहित्य हमारे व्यक्तित्व को निखारता व संवारता है। साहित्य समाज का दर्पण है। साहित्य का कर्तव्य केवल ज्ञान देना नहीं है परंतु एक नया वातावरण देना भी है। सत् साहित्य का निर्माण एकांत चिंतन और एकांत साधना में होता है। कार्यक्रम के अंत में कार्यवाहक प्राचार्य सुशील कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट वितरित किए और उन्हें बधाई दी।

Comments


Upcoming News