जिला स्तर पर 2 से 4 दिसंबर तक होगा गीता महोत्सव का आयोजन

Khoji NCR
2022-11-11 11:40:40

केडीबी के सदस्य सचिव विजय दहिया तथा एपीएस सीएम डा. अमित कुमार अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंस से कुरूक्षेत्र व जिला स्तर पर होने वाले आयोजन को लेकर दिए निर्देश नूंह, 11 नवंबर : आजादी अमृत महोत्सव श

रृृंखला के तहत जिला में आगामी 2 से 4 दिसंबर तक जिला स्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले 19 नवंबर से कुरूक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 का विधिवत शुभारंभ होगा जोकि आगामी छह दिसंबर तक चलेगा। इस आश्य की जानकारी कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव विजय दहिया तथा मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव व सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक डा. अमित कुमार अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंस से गुरूवार की देर शाम नूंह सहित राज्य के सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए दी। जिला से डीसी अजय कुमार, एडीसी आनन्द कुमार शर्मा, डीईओ रामफल धनखड़ व जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी अशोक राठी वीडियो कांफ्रेंस में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव हरियाणा का वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। कुरूक्षेत्र सहित सभी जिलों में आयोजित होने वाले आयोजन में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व अन्य स्वयंसेवी संगठनों को भी जोड़ा जाए ताकि यह एक जन आयोजन बन सके। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर दो दिसंबर को इस कार्यक्रम का विधिवत शुुभारंभ होगा, जिसमें हरियाणवी संस्कृति व महाभारत से जुड़े प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीता के बौद्धिक पक्ष पर आधारित सेमिनार, श्लोक उच्चारण व नगर शोभा यात्रा का आयोजन होगा। वीडियो कांफ्रेंस में डीसी अजय कुमार ने कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव तथा अतिरिक्त प्रधान सचिव को जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में विभिन्न संस्थाओं की भागीदारी के साथ-साथ स्कूल-कालेजों में भी श्रीमदभगवत गीता पर आधारित रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन होगा ताकि इस महोत्सव का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

Comments


Upcoming News