उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि जिला में बाजरा व धान की खरीद का कार्य जोरो पर

Khoji NCR
2022-11-10 10:42:31

नूंह 10 नवंबर : उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि जिला में बाजरा व धान की खरीद का कार्य जोरो पर है और जिला की सभी चार मंडियों में 121116 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। उन्होंने बताया कि नूंह अनाज मंडी म

ें 67338 मीट्रिक टन, पुन्हाना अनाज मंडी में 53778 मीट्रिक टन, धान की खरीद की गई है। उपायुक्त ने सभी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे मंडियों से खरीदे गए धान को जल्दी उठाने की व्यवस्था करें ताकि किसान सुविधापूर्ण तरीके से अपनी फसल बेच सके। उन्होंने बताया कि जिले की चार मंडियों में बाजरे अब तक 1 लाख 82 हजार 876 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक तावडू़ अनाज मंडी में 1 लाख 6 हजार 302 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हो चुकी है। नूंह अनाज मंडी में 23 हजार 569 मीट्रिक टन बाजरा,पुन्हान अनाज मंडी में अब तक 33 हजार 663 मीट्रिक टन बाजरा, फिरोजपुर-झिरका अनाज मंडी में 1 लाख 15 हजार 306 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की जा चुकी है।

Comments


Upcoming News