पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं में है राष्ट्रसेवा का जज्बा : संदीप जोशी

Khoji NCR
2021-01-02 11:43:53

साहून खांन नूंह : पुन्हाना में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ताओं को सिखाया गया राष्ट्रीय एकता का पाठ। नूंह (मेवात) : शनिवार को पुन्हाना में आयोजित हुए दो दिवसीय

्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के तमाम कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी ने कहा पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र के प्रति जज्बा और राष्ट्रीय एकता सर्वप्रथम है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविरों में पार्टी की मजबूती तथा सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की संकल्पता तथा जिम्मेदारियां सुनिश्चित की जाती हैं। उन्होंने कहा किसी राजनीति दल व संगठन के लिए उसके कार्यकर्ता मजबूत कड़ी होते हैं। बिना कार्यकर्ताओं के कोई दल आगे नहीं बढ़ सकता है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा दल और संगठन है जहां छोटे से छोटे कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के पद तक पहुंच सकता है। इसका उदाहरण आज हम सभी के सामने है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश कार्यकारीणी के सदस्य एवं चुनाव लड़े सभी प्रत्याशी, सभी मंडलाध्यक्ष, पूर्व मंडलाध्यक्ष व मंडलों के महामंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिले के पदाधिकारी, सभी वर्तमान व पूर्व चेयरमैन, एमडीबी के सदस्य, मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल व जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के तहत पांच विषयों पर यह कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्य रूप से हमारा विचार परिवार के विषय पर संदीप जोशी, प्रदेश भाजपा की उपलब्धियां व राजनीतिक पृष्ठभूमि तथा भाजपा की भूमिका के विषय पर भानीराम मंगला, भाजपा का इतिहास एवं विकास इस पर डॉक्टर महेंद्र गर्ग, आत्मनिर्भर भारत पर सुरेंद्र प्रताप आर्य, 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव एवं भारतीय जनता पार्टी व हमारा दायित्व के विषय पर जाहिद हुसैन चेयरमैन ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। इस प्रशिक्षण शिविर में विधानसभा के पुन्हाना, बीसरु तथा पिनगवां मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, पूर्व प्रत्याशी नौकक्ष चौधरी, लियाकत अली, जसवंत गोयल, शिवकुमार आर्य, दलबीर सरपंच, महावीर पटेल, सुभाष भारद्वाज, कमल सैनी, सीमा खट्टर, उमेश आर्य, गोपाल पटेल, मनीष यादव, खिलोनी राम, उसमान खान, नरेंद्र तिवारी, एजाज अहमद, अखतर काटपुरी, दुलीचंद वाजपेयी, राकेश कंसल, संजय सिंगला, याराम शर्मा, बलविंद्र जोगी, लेखराम गुर्जर, महावीर सैनी, आशिष गोयल, किरणपाल, वसीम सरपंच सहित काफी लोग मौजूद रहे।

Comments


Upcoming News