गेहूं के लिए अनुकूल हुआ मौसम, किसानों ने शुरु की बिजाई

Khoji NCR
2022-11-08 11:21:01

सरसों की बिजाई के बाद किसानों ने शुरु की गेहूं की बिजाई। चिराग गोयल,फिरोजपुर झिरका : खरीफ सीजन की फसल कटाई के बाद क्षेत्रीय किसानों ने अब सरसों की बिजाई का काम तेजी से शुरु कर दिया है। इस क्रम

में जिला कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार समस्त जिले में लगभग 32 हजार हेक्टेयर भूमि में अभी तक किसानों द्वारा सरसों की बिजाई की जा चुकी है। हालाकि अभी भी क्षेत्र के किसान सरसों की बिजाई करने में लगे हुए हैं। सरसों की बिजाई के बाद किसानों ने गेहूं की बिजाई की ओर ध्यान देना शुरु कर दिया है। बीते वर्ष नूंह जिले के किसानों ने 75 हजार के करीब हेक्टेयर भूमि में गेहूं की खेती की थी। बीते वर्ष भी जिले में सरसों और गेहूं की बंपर पैदावार रही थी तो इस बार भी किसानों को बंपर पैदावार की उम्मीद जगी है। ऐसे में किसान सरसों और गेहूं की खेती करने में व्यस्त नजर आने लगे हैं। बता दें कि अक्तूबर और नवंबर माह को रबी की फसल के लिए मौसम काफी अच्छा बताया जाता है। ऐसे में क्षेत्र के किसानों द्वारा तेजी से सरसों की बिजाई का काम शुरु किया गया था। इसके पश्चात अब किसान गेहूं की बिजाई करने में जुट गए हैं। हालाकि कई स्थानों पर गेंहू की बिजाई का क्रम किसानों ने शुरु कर खाद बीज का इंतजाम शुरु कर दिया है। मौसम से उत्साहित हैं किसान : नवंबर माह का पहला सप्ताह शुरु हो चुका है। ऐसे में मौसम सुहावना होने के साथ साथ दिन प्रतिदन करवटे भी बदल रहा है। मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही अब रात्रि में हल्की सर्दी और इसके साथ पड़ रही नमी किसानों की खेती के लिए किसी वरदान साबित हो रही है। हालाकि दिसंबर माह के अंत तक यदि हल्की बरसात होती है तो यह किसानों के लिए सोने पर सुुहागा साबित होगा। जिस प्रकार क्षेत्र में मौसम फसल के अनुकूल बना हुआ है यदि यह ऐसे ही बना रहा तो निश्चित ही किसानों को इससे भारी मुनाफा होगा। --------- निश्चित ही रबी की फसल के लिए मौसम काफी अनुकूल बना हुआ है। फिलहाल सरसों की बिजाई का क्रम लगभग पूरा हो चुका है। अब वर्तमान में क्षेत्रीय किसान गेहूं की बिजाई की तैयारी में हैं। उम्मीद है दोनों फसलों की बिजाई के बाद क्षेत्र के लोगों को सरसों और गेहूं की बंपर फसल मिलेगी। डा. अजीत सिंह एसडीओ कृषि विभाग नूंह।

Comments


Upcoming News