कार्तिक मास के अंतिम दिन किया गया हवन व व्यास पूजन

Khoji NCR
2022-11-08 11:17:00

चिराग गोयल,फिरोजपुर झिरका।: कार्तिक मास के चलते पिछले कई दिनों से ग्रहणीयों ने अपने घरों के पास स्थित मंदिरों में जाकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करती आ रही है। इस संदर्भ में कार्तिक मास

के अंतिम दिन शहर के धर्म प्रेमियों ने घी के दीपक दान किए। क्योंकि बता दें कार्तिक मास का महीना भगवान श्री कृष्ण का अति प्रिय महीना है। कार्तिक मास के महीने में महिलाएं प्रातः 4:00 बजे उठकर स्नान करती हैं और मंदिरों में जाकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना व भजन संध्या करती हैं। कार्तिक मास के महीने के चलते महिलाओं ने बैकुंठ चौदस के दिन घी के दीपक मंदिरों में दान किए और अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर भी प्रज्वलित किए। फिर इसके उपरांत अगले दिन शहर के समस्त मंदिरों में व्यास पूजन क्या गया। व्यास पूजन के बाद एक विशाल हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के धर्म प्रेमियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। वही इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण रंगा मंदिर चोपड़ा बाजार के पुजारी महेश आचार्य के मंत्रोच्चारण द्वारा हवन में उपस्थित यजमानों ने जड़ी बूटियों से युक्त सामग्री व घी से आहुति प्रदान की और कार्तिक मास के पावन महीने को सफल बनाया। हवन समापन के बाद हवन में उपस्थित समस्त धर्म प्रेमियों व यजमानों ने भगवान श्री हरि की आरती की और लोगों में प्रसाद वितरण किया गया। बैकुंठ चौदस पर किए गए दीपदान: कार्तिक मास के उपलक्ष्य पर श्री श्याम सखा मंडल फिरोजपुर झिरका की टीम पिछले 7 दिनों से शहर के समस्त मंदिरों में जाकर दीपदान कार्यक्रम कर रही है। जिसमें उन्होंने लगभग 21000 हजार दीपक दान करने का संकल्प लिया। इस संदर्भ में श्री श्याम सखा मंडल की टीम ने बैकुंठ चौदस के दिन सिविल लाइंस रोड पर स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर के प्रांगण में जाकर रंगोली तैयार की और पूरे मंदिर में घी के दीपक जलाकर जगमगा दिया और दीपदान कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर श्री श्याम सखा मंडल के अध्यक्ष दीपक गोयल ने बताया कि कार्तिक मास में पढ़ने वाला बैकुंठ चौदस देव दिवाली के रूप में माना जाता है। इस दिन समस्त धर्म प्रेमियों को ज्यादा से ज्यादा दीपदान करना चाहिए और धर्म लाभ उठाना चाहिए। क्योंकि इस दिन दीप दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है।इस कार्यक्रम में श्री श्याम परिवार महासंघ के अध्यक्ष मनोज जी तायल, उपाध्यक्ष मूलचंद जी चावला, श्याम सखा मंडल फिरोजपुर झिरका के अध्यक्ष दीपक गोयल, चेतन गोयल, संजय बंसल, सचिन मंगला, हेमंत आहूजा, अतुल गोयल, हर्षित सोनी, विशाल सोनी, निखिल गर्ग, अंशुल सिंगला, फूलसिंह जी, भव्य सिंगला, अनमोल सिंघल मौजूद रहे।

Comments


Upcoming News