आदमपुर उपचुनाव में भाजपा की भव्य जीत पर भाजपाइयों ने लड्डू बांटकर क खुशी जाहिर

Khoji NCR
2022-11-08 10:09:34

चिराग गोयल,फिरोजपुर झिरका।: हरियाणा आदमपुर उपचुनाव में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत हासिल की। जिसमें कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई ने पंद्रह हजार, 740

वोटों से विजय प्राप्त की है। आदमपुर सीट से हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की भव्य जीत को लेकर पूरे हरियाणा के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जिसका असर हरियाणा जिला नूंह के फिरोजपुर झिरका के भाजपाइयों में भी देखने को मिला। वही भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की और आपस में एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमेश आर्य ने बताया कि हरियाणा की जनता भारतीय जनता पार्टी से भली-भांति परिचित हो चुकी है की समान काम,समान विकास भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। अगर रोजगार की भी बात करें तो प्रदेश के युवाओं को बिना पर्ची खर्ची के योग्यता के आधार पर ही सरकारी नौकरी मिल रही है। मुझे भरोसा है की आने वाले सन 2024 में होने वाले विधानसभा में भी भारतीय जनता पार्टी बहुमत में अपनी सरकार बना कर हरियाणा में दोबारा शासन करेगी और जनता के भरोसे पर कायम रहेगी। आदमपुर उपचुनाव में हुई भव्य विश्नोई की जीत,यह पूरे भारतीय जनता पार्टी की जीत है। इस मौके पर शिवचरण सैनी, देवा आर्य, सुरेश कुमार जाटका, अजय मिस्त्री सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के लोग उपस्थित रहे।

Comments


Upcoming News