हरियाणा में उपचुनाव के नतीजे देखकर आम आदमी पार्टी को नेतागण जोड़ने की बजाय कार्यकर्ता जोड़ने की जरूरत है : अमन आनंद।

Khoji NCR
2022-11-06 10:27:11

खोजी/नीलम कौर कालका। दिनांक 6 नवंबर 2022 को आम आदमी पार्टी के युवा नेता समाजसेवी अमन आनंद ने बताया कि हरियाणा में उपचुनाव के नतीजे देखकर आम आदमी पार्टी का मुख्य फोकस बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की

ौज तैयार करने पर होना चाहिए। आनंद ने बताया कि केवल दिल्ली और पंजाब की सरकार के बलबूते हम हरियाणा में नहीं जीत सकते। हरियाणा में कार्यकारिणी गठित करने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है, जिसको काफी लंबे समय से विलंब किया जा रहा है जिसका खामियाजा हमें उपचुनावों में देखने को मिला है। इसकी जिम्मेवारी हमारे हरियाणा के प्रभारी सुशील गुप्ता को लेते हुए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। क्योंकि सुशील गुप्ता की अगुवाई में, नगर निगम और अब उपचुनावों में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। बाहरी नेताओं की बजाय स्थानीय नेताओं पर विश्वास करना चाहिए और आम आदमी पार्टी में संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने पर जोर देने की आवश्यकता है। हरियाणा में हर जगह आम आदमी पार्टी में गुटबाजी देखने को मिल रही है, जिससे आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता टूट कर अलग होते जा रहे हैं। यदि आम आदमी पार्टी का यही हाल रहा, तो 2024 के चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए आसान नहीं होने वाले हैं।

Comments


Upcoming News