वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही मोटर साइकिल जा भिड़ी।

Khoji NCR
2022-11-06 09:46:54

तावड़ू,06 नवंबर खोजी एनसीआर/अंकित मंगला। केएमपी धुलावट एक्सप्रेस वे के समीप तेज़ रफ़्तार से चल रहे अज्ञात वाहन चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही मोटर साइकिल वाहन से जा भिड़ी। जिस क

ारण मोटर साइकिल चालक को काफ़ी गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने राहुल की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। निवासी गांव कारोला फरुखनगर ज़िला गुरुग्राम राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की वह और उसका साथी मनोज पुलिस होम गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। गत 03 नवंबर की दोपहर करीब 3:30 पर वह और उसका साथी मनोज ड्यूटी से सोहना से तावड़ू आ रहे थे। मोटर साइकिल को उसका साथी मनोज चला रहा था।वह पीछे बैठा हुआ था। जैसे ही वह सोहना घाटी पर चढ़े तो एक कार चालक अपनी कार को तेज़ रफ़्तार से चला रहा था। जिसके वह पीछे चल रहे थे। तभी कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिस कारण उनकी मोटर साइकिल गाड़ी के पीछे जा लगीं। वहीं सड़क हादसे में मनोज को काफ़ी गंभीर चोटें आईं। उसके साथी मनोज को उपचार के लिए रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन फिलहाल मनोज की हालत गंभीर बनी हुई हैं। सदर थाना प्रभारी अरविंद कुमार का कहना हे की राहुल के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर उक्त कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Comments


Upcoming News