ऐतिहासिक रही अबकी बार राम,लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न की बारात।

Khoji NCR
2022-09-28 11:19:31

वर्षों बाद राम बरात में उमड़ा शहरी जन सैलाब चिराग गोयल,फिरोजपुर झिरका।: श्री रामलीला कमेटी फिरोजपुर झिरका में दशहरे पर्व के उपलक्ष्य में पिछले 3 दिनों से चल रही रामलीला महोत्सव के चलते लीला क

े चौथे दिन भगवान राम की बरात का आयोजन किया गया। इस क्रम में पूरे शहर को तोरण द्वारों व रंग बिरंगी डंडियों से सजाया गया। राम बरात को आकर्षक बनाने के लिए श्री रामलीला कमेटी के लोगों ने भगवान राम के निकासी के लिए दो श्वेत अश्व से सुसज्जित रथ पर भगवान राम,लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न विराजमान नजर आए। इसके अलावा राजा दशरथ, मंत्री आर्य सुमंत, गुरु वशिष्ठ, विश्वामित्र राम बरात में शामिल रहे। राम बरात इतनी भव्य थी जिसमें ढोल-नगाड़े,डीजे व भगवान कृष्ण और शंकर पार्वती की झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। यह राम बारात श्री गोपीनाथ मंदिर से चलकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए मुख्य बाजारों में पहुंची। जहां शहर के लोगों ने भगवान राम की बारात का स्वागत अपने निवास स्थान पर किया और जलपान की व्यवस्था की। गौरतलब की बात यह है कि कहते हैं आगरा उत्तर प्रदेश की राम बरात पूरे हिंदुस्तान में काफी मशहूर मानी जाती है। लेकिन इस बार शहर फिरोजपुर झिरका में निकली राम बरात में के लोगों की भीड़ में सदियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया और पूरा बाजार धर्म प्रेमियों के भीड़ से खचाखच भरा रहा। शहर के धर्म प्रेमी लोग चारों भाइयों की दिव्य छवि के दर्शन व आरती के लिए अपने परिवार के साथ उपस्थित हुए। भगवान राम के बरात के पावन अवसर पर रामलीला कमेटी के सभी कार्यकारिणी सदस्य ने सर पर फेंटा बांधकर बराती की भूमिका में नाचते गाते नजर आए। राम बरात में शामिल शहर के लोगों की भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस बल की टीम भी मुस्तैद नजर आई। ताकि इस धार्मिक आयोजन में किसी भी प्रकार की विघ्न बाधा उत्पन्न ना हो। इसके उपरांत भगवान राम की बारात अपने गंतव्य स्थान श्री रामलीला रंगमंच पर पहुंची। राजा जनक ने समस्त अयोध्या वासियों का स्वागत किया और अपनी पुत्री सीता सहित चारों राजकुमारियों का विवाह राम,लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न से कराया राजा जनक ने अपनी नम आंखों से चारों राजकुमारियों की विदाई दी। शहर के धर्म प्रेमियों ने माता सीता को खूब कन्यादान दिया और धर्म लाभ उठाया। इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के प्रधान राजकुमार चुटानी, पूर्व निदेशक सुभाष सर्राफ गोयल, वेद हंस, कोषाध्यक्ष रतनलाल गोयल, महासचिव महेश गर्ग, कुलदीप कुमार, हर्षित सोनी, उज्जवल गोयल, नरेश जैन, मेकअप डायरेक्टर शेखर सैनी, बाबा घनश्याम दास सेन, सह कोषाध्यक्ष ललित गोयल, शिवा सोनी उर्फ गोलू,निदेशक संदीप अग्रवाल, मास्टर द्रविड़, राजू सोनी, इंदरबढ गुर्ज्जर, हितेश हरियाणा, रविंद्र सैनी सहित काफी संख्या में रामलीला कमेटी के कलाकार मौजूद रहे।

Comments


Upcoming News