धान की फसल की सरकार जल्द से जल्द खरीद शुरू करे : प्रदीप चौधरी।

Khoji NCR
2022-09-28 11:17:45

खोजी/सुभाष कोहली कालका/पंचकूला। जब किसान धान लेकर अनाज मंडियों में पहुंच चुका है तो फिर सरकार धान की सरकारी खरीद करने में क्यों देरी कर रही है। उससे किसान को नुकसान झेलना पड़ रहा है। उक्त शब्

कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी ने कहे। विधायक प्रदीप चौधरी ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार हर फ़सल के सीजन में किसानों को प्रताड़ित करने का काम करती है। अब हैरानी की बात यह है कि अभी तक किसान की धान की खरीद सरकार ने शुरू नहीं की है और नतीजा यह है कि लगातार खराब मौसम के बीच में किसानों को धान की फसल का बचाव करना बहुत ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। जब किसान धान लेकर अनाज मंडी में पहुंच चुका है तो फिर खरीद में देरी करने का मामला समझ से परे है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि धान की फसल सुखाने के लिए पंचकूला में किसानों के लिए पूरे इंतजाम किए जाएं। क्योंकि अनाज मंडी सेक्टर 20 में सेब की आवक होने के बाद किसानों के लिए फसल की नमी सुखाने के लिए परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसान को ऐसी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार किसानों की समस्या का गंभीरता से समाधान करने का काम करे। विधायक चौधरी ने यह भी कहा कि जिन किसानों की धान की छोटी फसल खराब हो गई है, उन्हें भी जल्द से जल्द मुवावजा दिया जाए।

Comments


Upcoming News