महिला के साथ दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडिओ , केस दर्ज

Khoji NCR
2022-09-27 10:45:15

हथीन / : हथीन उपमंडल के बहीन थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता को बन्द पड़े मकान में बुलाकर एक आरोपी ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडिओ बनाई। बहीन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी क

े खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी बाला ने बताया कि पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है कि 17 सितम्बर को उसको आरिफ नामक आरोपी ने बन्द पड़े मकान में बुलाया। वहां बुलाकर दुष्कर्म किया,अश्लील वीडिओ बनाई और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 22 सितम्बर को पुनः बुलाया और कहा कि वीडिओ को डिलीट कर दिया जाएगा। इसके बाद 22 सितम्बर को पीड़िता पुनः आरोपी के बताए स्थान बन्द पड़े मकान में पहुंची तो उसके साथ पुनः आरोपी ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर बहीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए होस्पिटल में ले जाया गया है।

Comments


Upcoming News