गांव उजिना कि बेटी वर्षा ने किया मेवात का नाम रोशन वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर पद पर चयन

Khoji NCR
2021-01-02 11:47:22

सोनू वर्मा नूह। खंड गांव के गांव उजीना की बेटी वर्षा छोकर का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर पद पर चयन हुआ है। वर्षा के चयन पर गांव व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वर्षा के पिता अशोक भी एयर फ

र्स मंं वारंट ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। वही दादा महिपाल भी भारतीय सेना से एक कैप्टन पद से रिटायर हुए हैं। परिवार से वर्षा ने यह उपाधि प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। जैसे ही गांव व क्षेत्र के लोगों को इस बारे में पता चला तो उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया ब्लॉक समिति सदस्य मनीष फौजी समाजसेवी, ममता देवी, राणा कुमार बलजीत सिंह, मंजू लता, ज्ञान चंद आर्य, गोपाल शर्मा, अमित एडवोकेट, सोमदत्त ने वर्षा की उपाधि पर खुशी जाहिर की है। परिजनों के अनुसार वर्षा मेधावी छात्र के साथ अच्छे खिलाड़ी भी रही है। विश्वविद्यालय स्तर पर अपने कॉलेज का प्रतिनिधित्व कर खेलों में कई पदक हासिल किए हैं। बता दें कि वर्षा सैनिक परिवार से संबंध रखती है। परिवार में चौथी पीढ़ी समाज गांव और मेवात का नाम रोशन कर रही है। वर्षा हमेशा से ही छोटे बच्चों के लिए प्रेरणा सुत रही है। उनके चयन से पूरे गांव और मेवात में खुशी की लहर छा गई है।

Comments


Upcoming News