आर्य समाज सत्य सदन में यज्ञ करके मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिन।

Khoji NCR
2022-09-17 11:59:32

पुन्हाना, कृष्ण आर्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आर्य समाज सत्य सदन में यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के समाजसेवी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस

सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका प्रधान बलराज सिंगला मौजूद रहे, वहीं मुख्य वक्ता के रूप में गौ सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन भानीराम मंगला ने सभी का मार्गदर्शन किया। हवन यज्ञ के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया और प्रधानमंत्री की लंबी आयु के लिए कामना की गई। यज्ञ में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भानी राम मंगला ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी जैसी शख्सियत हमारा देश का प्रधानमंत्री बना है। नरेंद्र मोदी एक तपस्वी की प्रतिमूर्ति है। उनका जीवन देश के लिए पूर्णतया समर्पित है। नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत देश का डंका विश्व में गूंज रहा है। नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज भारत देश विश्व की अगुवाई के लिए तैयार खड़ा है। नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ही पूरा विश्व आज योग दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जटिल और नामुमकिन लगने वाले मुद्दों को चुटकियों में हल करके अपने राजनीतिक कौशल का परिचय दिया है। उन्होंने नरेंद्र मोदी को महामानव की संज्ञा देते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर आर्य समाज सत्य सदन के प्रधान सुरेंद्र आर्य, लालाराम भारद्वाज, सुभाष भारद्वाज, जवाहरलाल मंगला, कमल प्रकाश सैनी, डॉक्टर ओमबीर शर्मा, खिलौनी राम, गिर्राज प्रजापति, सचिन पांचाल, पार्षद रवि साहू, दाताराम, पवन बंसल नगर पालिका उपाध्यक्ष यासिर खान मुंशी कुरैशी सद्दीक दल्लावास सहित कई लोग मौजूद थे।

Comments


Upcoming News