ब्रिटेन में धार्मिक विविधता को लेकर किंग चार्ल्स ने जताई प्रतिबद्धता

Khoji NCR
2022-09-17 10:38:52

लंदन, एजेंसी। किंग चार्ल्स III ने ब्रिटेन के नए राजा के तौर पर अतिरिक्त कर्तव्यों का पालन करने की प्रतिज्ञा ली है। साथ ही ब्रिटेन की विविधता की सुरक्षा करने व सभी समुदायों के लिए संप्रभु होने क

बात कही है। ब्रिटेन के नए महाराजा चार्ल्स तृतीय ने ब्रिटेन के नए शासक के तौर पर देश की धार्मिक विविधता और राष्ट्रमंडल के विभिन्न समुदाय की संप्रभुता की रक्षा करने के 'अतिरिक्त कर्तव्य' का संकल्प लिया। बकिंघम पैलेस के बाउ रूम में चार्ल्स ने शुक्रवार शाम को विभिन्न धर्मों एवं संप्रदायों के नेताओं के समूह को संबोधित किया। यहां हिंदु, सिख, इस्लामिक और बौद्ध धर्म के प्रतिनिधि भी शामिल थे। इनके अलावा कैथलिक चर्च, ग्रीक आर्थाडाक्स चर्च, स्काटलैंड चर्च, लंदनव जोरोस्ट्रीयन के भी पादरी मौजूद थे। आंग्ल ईसाई संप्रदाय के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए चार्ल्स ने कहा कि वह सभी आस्थाओं की रक्षा करने और अपनी 'प्यारी मां' के बनाए आधार को मजबूत करने में विश्वास करते हैं। किंग चार्ल्स ने अपने अतिरिक्त कर्तव्य के तौर पर देश की विविधता का संरक्षण बताया। विभिन्न आस्थाओं और धर्मों, संस्कृतियों, परंपराओं एवं विश्वास के जरिये उनके अनुपालन की रक्षा करना शामिल है। उन्होंने कहा, 'विविधता केवल हमारे देश के कानूनों में समाहित नहीं है बल्कि यह मेरी आस्था से भी जुड़ी है।'

Comments


Upcoming News