मंडल आयुक्त विकास यादव का पहली बार नूंह पुहंचने पर किया स्वागत

Khoji NCR
2022-09-15 10:59:18

नूंह 15 सितम्बर : फरीदाबाद मंडल के नवनियुक्त आयुक्त विकास यादव का वीरवार को नूंह पहुंचने पर डीसी अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला व एडीसी आनन्द कुमार शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत कि

ा। आयुक्त विकास यादव को हरियाणा पुलिस की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मंडल आयुक्त विकास यादव ने कहा कि मंडल के सभी जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आम जनता के कल्याण के लिए कल्याणकारी योजनाएं तथा विकास परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विकास यादव ने स्वास्थ्य पोषण के बारे में जिला की स्थिति की भी जानकारी ली। यहां यह भी बता दे कि विकास यादव 2003 बैच के प्रशासनिक अधिकारी है, फरीदाबाद मंडल के आयुक्त के साथ उनके पास विशेष आयुक्त, स्वास्थ्य और पोषण, मेवात क्षेत्र और अध्यक्ष, मेवात विकास एजेंसी, नूंह का भी चार्ज है।

Comments


Upcoming News