साल 2021 के पहले दिन दुनिया भर में तीन लाख से ज्यादा बच्चों ने जन्म लिया

Khoji NCR
2021-01-02 08:17:15

न्यूयॉर्क ]। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष ([यूनिसेफ)] ने कहा है कि दुनिया भर में नववषर्ष के पहले दिन करीब 3,71,504 बच्चों ने जन्म लिया। अकेले भारत में करीब 60 हजार बच्चों का जन्म हुआ। 2021 में कुल 14 करो़़ड बच्च

ं का जन्म होगा। उनकी औसत उम्र 84 वर्ष रहने का अनुमान है। भारत में जन्म लेने वाले बच्चों की औसत उम्र 80.9 वषर्ष होगी। प्रशांत महासागर में फिजी ने 2021 के पहले बच्चे का स्वागत किया और अमेरिका सबसे अंतिम बच्चे का स्वागत करेगा। दुनिया भर में नए साल के पहले दिन 10 देशों में आधे बच्चों का जन्म लेने का अनुमान है। चीन से ज्यादा बच्चे भारत में जन्में : भारत ([59,995)], चीन ([35,615)], नाइजीरिया ([21,006)], पाकिस्तान ([14,161)], इंडोनेशिया ([12,336)], इथोपिया ([12,006)], अमेरिका ([10,312)], मिस्र ([9,455)], बांग्लादेश ([9,236)] और कांगो ([8,640)] इन दस देशों में शामिल हैं। यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक हेनरिएट्टा फोर ने कहा है, 'शुक्रवार को जन्म लेने वाले बच्चों को वह दुनिया विरासत में मिलेगी जो हम उनके लिए बनाने जा रहे हैं। हम 2021 को बच्चों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित, स्वस्थ बनाने में जुट जाएं।'

Comments


Upcoming News