छोटे-छोटे बांध और जोहड़ बनाने से जल संचयन होगा और इलाके में हरियाली आएगी: डॉ राजेंद्र सिंह

Khoji NCR
2022-09-13 11:10:57

पुष्पेंद्र शर्मा फिरोजपुर झिरका। मंगलवार को विरासत स्वराज यात्रा जलपुरुष डॉ राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में श्री शांति सागर जैन कन्या महाविद्यालय, फिरोजपुर झिरका पहुंची। यहां पहुंचने पर जल

ुरुष डॉ राजेंद्र सिंह का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उसके उपरांत तरुण भारत संघ के अध्यक्ष जलपुरुष डॉ राजेंद्र सिंह और उपाध्यक्ष डॉ इंदिरा खुराना द्वारा लिखित "Rejuvenation of Rivers" पुस्तक का विमोचन राम तिवारी द्वारा जलपुरुष जी की उपस्थिति में किया गया। जलपुरुष डॉ राजेंद्र सिंह ने कहा कि, मेवात आज सुखा से ग्रसित है। इसके लिए सबको मिलकर सामुदायिक विकेंद्रित जल प्रबंधन द्वारा छोटे छोटे बांध, जोहड़, चेकडैम बनाने के कार्य करने की जरूरत है, तभी मेवात की धरती हरियाली होगी। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं का सम्मान मानवता और प्रकृति का सम्मान है । इसके उपरांत डीएफओ विजेंद्र सिंह व रेंज ऑफिसर अफजल खान व वन विभाग के अधिकारी के साथ , तरुण भारत संघ द्वारा किए गए जल संरचनाओं को देखा। इस यात्रा में तरुण भारत संघ के कार्यकर्ता राहुल सिसोदिया, रामेंद्र सिंह , कन्या विद्यालय के प्रधान अध्यापिका सुषमा, इब्राहम खान आदि उपस्थित रहे।

Comments


Upcoming News