दशलक्षण पर्व के अवसर पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा।

Khoji NCR
2022-09-11 12:00:50

पुन्हाना, कृष्ण आर्य दशलक्षण पर्व के अवसर पर जैन समाज के लोगों द्वारा शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जहां सुंदर झाकियां निकाली गई, वहीं भगवान महावीर की प्रतिमा को नगर भृमण क

ाया गया। शोभा यात्रा का शहर के लोगो द्वारा जहां पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया, वहीं दर्जन भर जगहों पर जलपान कार्यक्रम भी रखा गया। इस अवसर पर जैन समाज द्वारा पुन्हाना नगरपालिका चेयरमैन बलराज सिंगला व फिरोजपुर झिरका चेयरमैन मनीष जैन का स्मृति चिन्ह देकर भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर जैन समाज के प्रधान मुकेश जैन , सुनील जैन, दर्पण जैन, मास्टर पदम चंद, रोहित जैन, यतिन जैन, राजेन्द्र जैन, तुलसी जैन, गिरीश जैन, दयाचंद जैन, महावीर जैन सहित सैकड़ों महिला व पुरुष मौजूद थे।

Comments


Upcoming News