विश्व शांति एंव पर्यावरण शुद्धि के लिए किया वैदिक यज्ञ का आयोजन

Khoji NCR
2022-09-11 10:58:42

हथीन , माथुर : हथीन उपमंडल के मेव मुस्लिम बाहुल्य गांव रणसीका में स्थिति आर्य समाज मंदिर पर रविवार को विश्व शांति व पर्यावरण शुद्धि के लिए वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें यजमान की भूमिका

विंदर ने निभाई व पुरोहित की भूमिका डॉक्टर धर्मवीर आर्य ने निभाई व वेद मंत्रों का उच्चारण कर उपस्थित सभी यज्ञ प्रेमियों से यज्ञ में आहुतियां डलवाई। इस अवसर पर प्रदीप आर्य, लालचंद आर्य,रामप्रसाद आर्य, कपिल आर्य , रोहितआर्य, मोहन आर्य, केशव आर्य, भारती आर्य, सरस्वती आर्य ,यशू ,पुनीत व ग्राम वासियों ने यज्ञ में आहुतियां डालीं व विश्व में शांति के लिए प्रार्थना की।

Comments


Upcoming News