उज्बेकिस्तान में होने वाली SCO समिट में मिलेंगे पुतिन और चिनफिंग

Khoji NCR
2022-09-07 10:48:59

मास्‍को, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग अगले सप्ताह उज्बेकिस्तान में होने वाले शिखर सम्मेलन में एक दूसरे से मुलाकात करेंगे। रूसी अधिकारी ने बुधवार को यह जान

ारी दी। शंघाई सहयोग संगठन में मिलेंगे दोनों नेता चीन में रूसी राजदूत आंद्रेई डेनिसोव ने पत्रकारों को बताया कि दोनों नेता उज्बेकिस्तान के समरकंद शहर में 15 से 16 सितंबर तक आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन (Shanghai Cooperation Organization summit) के दौरान मिलेंगे। राजदूत डेनिसोव ने कहा, ' आज से 10 दिन से भी कम समय में हमारे नेताओं की एक और बैठक समरकंद में होने वाली एससीओ शिखर सम्मेलन में होगी। हम इसके लिए जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं।' रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने यह जानकारी दी है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच सैन्य अभ्यास रूसी सेना ने इस सप्ताह की शुरुआत में देश के पूर्व में बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास की घोषणा की है, जिसमें चीन की सेनाएं शामिल होंगी। मालूम हो कि रूस के यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई को लेकर पश्चिमी देशों के साथ उसके तनाव के बीच मास्को और बीजिंग के बीच मजबूत संबंधों का यह एक और प्रदर्शन होगा। रूस और चीन ने आने वाले समय में किसी भी प्रकार की सैन्य गठबंधन बनाने की संभावना को खारिज कर दिया था, लेकिन राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि इस प्रकार की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रूस चीन के साथ बेहद संवेदनशील सैन्य तकनीकों को साझा कर रहा है, जिससे उसके सैन्य क्षमता को बढ़ाने में बहुत मदद मिली है।

Comments


Upcoming News