शहर के युवा ने जीता जूडो कराटे चैंपियनशिप मैं रजत पदक।

Khoji NCR
2021-01-01 12:07:27

पुष्पेंद्र शर्मा फिरोजपुर झिरका।- खंड के क्षेत्र नगीना के युवक सुभाष प्रजापति ने 36 वें ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अपने पिछड़े क्षेत्र जिला नूँह का नाम रोशन किया। आपको बता द

की दो दिवसीय जोड़ों कराटे ऑल इंडिया चैंपियनशिप फरीदाबाद में 70 किलोग्राम वर्ग में आयोजित हुई थी। इससे पूर्व भी सुभाष ने काफी प्रतियोगिता जीतकर मेडल हासिल किये, इस अवसर पर प्रजापत समाज व इलाके के कुछ गणमान्य लोग तथा भाजपा की मंडल की टीम ने फिरोजपुर के आर्य समाज मंदिर के प्रांगण में सुभाष व उनके पिता नंदलाल प्रजापति का फूल माला डालकर जोरदार स्वागत किया गया, और भाजपा के लोगों ने गुलदस्ता भेंट किया। अपने पिछड़े इलाके को खेलकूद में आगे तक ले जाकर जिले का नाम रोशन करने पर सभी लोगों ने सुभाष को शाबाशी देते हुए यह कहा गया कि यह ऐसा खेल है,जुडो और कराटे आत्मरक्षा और दुश्मनों को परास्त करने की जापानी कला है जो आज पुरे विश्व में लोकप्रिय हैं। जूडो और कराटे के द्वारा व्यक्ति दुश्मनों से न केवल अपनी रक्षा कर सकता है बल्कि एक साथ वह कई प्रतिद्वंदियों पर हावी हो सकता है। इसके द्वारा वह हथियारों से लैश दुश्मनों से भी अपना बचाव कर सकता है। इसके पश्चात प्रजापत समाज के लोगों ने आर्य समाज मंदिर में यज्ञ का आयोजन कराया यज्ञ समाप्त होने के पश्चात लोगों में प्रसाद वितरण किया गया और जलपान की भी व्यवस्था कराई गई इस मौके पर प्रजापत समाज के प्रधान दोलती राम, जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा रमेश आर्य जिला महामंत्री शिवचरण आर्य उर्फ बंटी, मंडल अध्यक्ष पंकज महेश्वरी, चतुर्भुज आर्य, तेजपाल आर्य, देवी राम प्रजापति, विश्राम प्रजापति, मनोज प्रजापति, फौजी खुशीराम शर्मा।

Comments


Upcoming News