हर्षोल्लास के साथ मनाया गया झलझूलनी ग्यारस का पर्व।

Khoji NCR
2022-09-06 11:40:00

झलझूलनी ग्यारस के पर्व को लेकर श्री सीताराम मंदिर से ठाकुर जी महाराज का डोला निकाला गया। पुष्पेंद्र शर्मा फिरोजपुर झिरका । शहर के श्री सीताराम मंदिर से मंगलवार को झलझूलनी ग्यारस का पर बड़े

ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना और भजन कीर्तन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं पर्व की पूर्वी संध्या पर मंगलवार की दोपहर ठाकुर जी महाराज का डोला एक विशाल शोभायात्रा के साथ दिल्ली के प्रसिद्ध बैंड बाजों की धुन पर निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए सीताराम जी बगीची पहुंची। इससे पहले शोभायात्रा के शहर के मुख्यमार्गो से गुजरने पर लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर शहर के बाजारों को रंग बिरंगी लडियों व तोरण द्वार से सजाया गया था। शोभायात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया। इस दौरान शहर के युवा भक्तों ने शोभायात्रा में बैंड बाजों की की धुन पर नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर वृंदावन के मशहूर कलाकारों द्वारा भव्य झांकियों का भी मंचन किया गया। इस मौके पर सनातन धर्मसभा के अध्यक्ष डा. वीपी महेश्वरी, युवा सनातन धर्मसभा के प्रधान अमित सिंहल, शिवमंदिर विकास समिति के प्रधान अनिल गोयल, पंडित मिठ्ठन लाल, सुभाष गोयल नवलिया, सुभाष सराफ, महेंद्र कौशिक, ज्ञानचंद गोयल, छगन लाल शर्मा, सतीश गर्ग, देवकी नंदन अग्रवाल, गिर्राज प्रसाद गोयल, बृज किशोर गोयल, शेखर गुप्ता, दीपक भरेजा, गजेश शर्मा, मनीष कुमार, सचिन गर्ग, चितरेश गोयल, हर्षित सोनी, मास्टर अमरनाथ गुप्ता, मोहन मेहता, सुरेंद्र कौशिक, देवेंद्र शर्मा, जोनी , जलज गर्ग सहित काफी लोग मौजूद थे। फ़ोटो : झलझूलनी के पर्व के अवसर पर शोभायात्रा निकालते हुए शहरवासी। : झलझूलनी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा।

Comments


Upcoming News