मुख्यमंत्री आज विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

Khoji NCR
2022-09-03 11:02:33

चरखी दादरी जयवीर फौगाट, 3 सितंबर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल चार सितंबर रविवार को करनाल डा. मंगलसेन आडिटोरियम से वीसी के जरिए प्रदेश के जिलों में विकास परियोजनाओं की आधारशिला एवं शिलान

्यास करेंगे। इस कार्यक्रम का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सीधा प्रसारण सुबह 11 बजे किया जाएगा। नगराधीश नरेंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दादरी लघु सचिवालय के सभागार में सुबह दस बजे यह कार्यक्रम आरंभ हो जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त प्रीति सहित जिला के प्रमुख जनप्रतिनिधि, नगरपरिषद चेयरमैन, भाजपा व जजपा जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि दादरी जिला के भी मेन प्रोजेक्ट लघु सचिवालय को इसमें शामिल किया गया है।

Comments


Upcoming News