मिंडकौला के स्कूल में नववर्ष का शुभारम्भ किया वैदिक यज्ञ के साथ

Khoji NCR
2021-01-01 11:22:24

हथीन/माथुर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिंडकोला में वर्ष के पहले दिन का शुभारंभ वैदिक यज्ञ के साथ किया गया। प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव के आग्रह पर वाणिज्य प्रवक्ता कपिल ने यज्ञ किया।

कपिल ने इस नववर्ष और भारतीय नववर्ष के गूढ़ रहस्य पर भी प्रकाश डाला। इस यज्ञ में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं व स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। विद्यालय में उपस्थित समस्त सदस्यों ने इस यज्ञ में आहुति डाली और अपने जीवन में मनसा-वाचा-कर्मणा अच्छा बोलने, अच्छा करने, अच्छा सुनने, अच्छा देखने व अच्छा सोचने का संकल्प लिया। वेद मंत्रों का उच्चारण किया गया। यज्ञ के माध्यम से सभी के स्वस्थ मंगलमय व समृद्ध जीवन की कामना की गई। वातावरण की शुद्धता और विचारों की शुद्धता के लिए भी संकल्प लिया। प्रधानाचार्य ने नववर्ष के अवसर पर सभी को नई ऊर्जा, उमंग, उत्साह, खुशी और तरंग के साथ अपने जीवन के उद्देश्यों को निर्धारित करने और उन्हें पूरा करने में पूरा जी-जान लगाने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामना दी। इसी के साथ स्टाफ सदस्यों को विद्यार्थियों के जीवन को सत्यम-शिवम-सुंदरम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए कहा। अंत में आरती के साथ यज्ञ का समापन हुआ। आज के भौतिकतावादी युग में जहाँ केवल म्यूजिक सिस्टम लगाकर या पार्टी आदि करके नए साल का शुभारंभ मनाते हैं, वहाँ वैदिक यज्ञ के साथ नए साल का शुभारंभ करके प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव ने सभी को हमारी प्राचीन समृद्ध व सभ्य संस्कृति संस्कृति और बेहतरीन सभ्यता की झलक प्रस्तुत की। आज के इस यज्ञ कार्यक्रम के सफल संचालन में विजयवीर, सीमा रानी, राजबाला, रेखा चौधरी, सत्यदेव, कविता रानी सूबे सिंह, वेद प्रकाश, उषा रानी मैन सिंह, मनोज, समुंदर व मधु की विशेष भूमिका रही। इस दौरान कक्षा 9 से 12 वीं तक के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे

Comments


Upcoming News