सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, नरेंद्र मोदी सरकार का मूल मंत्र : रतन लाल कटारिया।

Khoji NCR
2022-09-02 11:25:13

खोजी/सुभाष कोहली कालका/पंचकूला। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व अंबाला लोकसभा सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्राम स्वराज्य की कल्पना को जमीन पर उत

रने का काम भाजपा ने किया है। आज भारत आईटी सेक्टर में टॉप पर है। भारत ने पहली ही कोशिश में मंगल तक पहुंचने वाले विश्व के पहले देश के रूप में ख्याति अर्जित की है। कटारिया ने कहा कि ग्राम स्वराज्य कि जो कल्पना महात्मा गांधी ने की थी, उस वैचारिक पृष्टभूमि को सही मायने में जमीन पर उतारने का काम भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी ने किया है। कांग्रेस पार्टी कभी कॉर्पोरेट फार्मिंग की बात करती है तो कभी कलेक्टिव फार्मिंग की लेकिन देश के गांव, गरीब और किसानों की अंतरात्मा को पहचानने और उन्हें सशक्त बनाने में कांग्रेस पार्टी असमर्थ रही है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने राष्ट्रवाद की अलख जगाई थी और देश को एक वैकल्पिक विचारधारा दी थी, उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत से जोड़कर समग्र राष्ट्र के उत्थान का मार्ग बताया। हमारी जितनी भी सरकारें आई चाहे राज्य में अथवा केंद्र में, सबके शासन के चिंतन में अंत्योदय और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का ही भाव रहा है। अंत्योदय की कल्पना को भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने ही जमीन पर चरितार्थ किया है। ग्राम पंचायत के सुधार के लिए मोदी सरकार ने कई कदम उठाए हैं, ताकि गांव का सशक्तिकरण हो, ग्राम विकास में पारदर्शिता आए और महात्मा गांधी का ग्राम स्वराज का सपना साकार हो सके। कटारिया ने कहा कि गांव के लोगों ने कभी नहीं सोचा होगा कि देश में कभी स्वामित्व कार्ड जैसी योजना भी लागू हो सकती है। आज लगभग डेढ़ लाख गांव इस योजना के अंतर्गत आ चुके हैं और लगभग 85 लाख लोगों को अपना प्रॉपर्टी कार्ड मिल चुका है। लगभग 41,236 गांव में ड्रोन से प्रॉपर्टी की मैपिंग हो चुकी है। लगभग 2.20 लाख प्लॉट अब तक डिजिटल हो चुके हैं। ग्राम स्वराज अभियान योजना में 2022 से 2026 के लिए फंड में लगभग 5,911 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की गई है। हमारी सरकार में पूरा पैसा बिना किसी बिचैलिए के सीधे लाभार्थी तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया गया है। अब लगभग 1.77 लाख ग्राम पंचायत फाइबर इंटरनेट से जुड गए हैं और अब डिजिटल पेमेंट्स हो रही हैं।

Comments


Upcoming News