बाढ़ के बाद पाकिस्तान में फैल रहीं बीमारियां, हो सकती है अनेक बच्चों की मौत; UN ने दी चेतावनी

Khoji NCR
2022-09-02 11:20:48

जेनेवा, डायरिया, हैजा, मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियां इन दिनों पाकिस्तान में तेजी से फैल रहा है। यहां आए बाढ़ का कहर थमने के साथ ही इन जानलेवा बीमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है। पाकिस्तान में ब

ाढ़ के कारण तो लोगों की मौत हुई ही है अब इसके बाद फैलने वाली बीमारियों से सबसे अधिक बच्चों पर खतरा है। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी UNICEF ने इस बारे में शुक्रवार को आगाह किया। एजेंसी ने कहा कि पाकिस्तान में बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों के कारण अनेकों बच्चों की जिंदगी पर मौत का खतरा मंडरा रहा है। इन बीमारियों के कारण अब तक करीब 400 लोगों की मौत हो चुकी है।

Comments


Upcoming News