चेन्नई फ्रेंचाइजी की टीम जोहानसबर्ग सुपर किंग्स ने किया टीम के Logo का अनावरण

Khoji NCR
2022-09-01 10:55:42

नई दिल्ली, अगले साल होने वाले साउथ अफ्रीका टी20 लीग के लिए चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम जोहानसबर्ग सुपर किंग्स का लोगो जारी कर दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने एक ट्वीट कर यह जानकार

साझा की है। जोहानसबर्ग सुपर किंग्स का यह लोगो चेन्नई सुपर किंग्स की तरह दिखता है। इसमें लॉयन और क्राउन का कॉम्बिनेशन है जो चेन्नई टीम के कल्चर को दिखाता है। इससे पहले क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने बुधवार को अपनी घरेलू T20 लीग के नए नाम "SA20" का अनावरण किया था। नए नाम की पहचान जीवंत, बोल्ड और ऊर्जावान आइकनोग्राफी पर आधारित है। अगस्त में के शुरुआत में सीएसके के पूर्व खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस, मोईन अली, महेश तीक्ष्णा, वेस्टइंडीज के गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड और गेराल्ड कोए्टजी को साइन किया गया था। इस लीग की घोषणा अप्रैल में की गई थी। यह लीग 6 फ्रेंचाइजी के बीच खेला जाएगा जो जनवरी 2023 में खेला जाएगा। इस लीग के लिए साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को कमिश्नर बनाया गया था। 19 सितंबर से होगी ऑक्शन प्रक्रिया की शुरुआत इस लीग में खिलाड़ियों की निलामी 19 सितंबर से होगी। दुनिया भर के खिलाड़ियों और और युवा दक्षिण अफ्रीकी प्रतिभाओं के लिए इस ऑक्शन में भाग लेने के लिए रविवार शाम को खिलाड़ियों का पंजीकरण बंद हो जाएगा। छह फ्रेंचाइजी को 30 मार्की खिलाड़ियों की सूची से सीधे 5 खिलाड़ियों को साइन किया जा सकता है। मार्की खिलाड़ियों की यह सूची साउथ अफ्रीका क्रिकेट की तरफ से जारी की गई थी। उन्हें 17 खिलाड़ियों का स्क्वॉड रखने की अनुमति है। 5 खिलाड़ियों को वह पहले ही साइन कर चुके हैं। 12 खिलाड़ियों को वह ऑक्शन के माध्यम से खरीदेंगे।

Comments


Upcoming News