: अरावली क्षेत्र होने के चलते दूरदराज से पकड़े बंदरों को यहां पर छोड़ा जा रहा है।

Khoji NCR
2022-08-31 10:30:43

पुष्पेंद्र शर्मा फिरोजपुर झिरका। इन दिनों शहर फिरोजपुर झिरका में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन को सारी जानकारी होने के बावजूद भी बंदरों को पकड़ने का कोई ठोस इंत

ाम नहीं किया जा रहा है और ना ही दूर दराज से छोड़ने के लिए आने वाले वाहनों पर कोई रोक नगर पालिका द्वारा लगाई जा रही है। बंदर द्वारा लगभग आधा दर्जन शहर के लोगों और महिलाओं को अपना शिकार बनाया जा चुका है ।जिससे लोगों में लगातार बंदरों की बढ़ती संख्या को लेकर नपा प्रशासन के प्रति भारी रोष दिखाई दे रहा है। शहर के वार्ड नंबर 11 निवासी लोकेश, मुकेश कुमार, देवेंद्र, नीरज, पूजा, राजू , किशोर, राम आदि ने बताया कि शहर में इन दिनों बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि गुरुग्राम, सोहना व अन्य क्षेत्रों से पकड़े गए बंदरों को रात के अंधेरे में यहां पर लगातार छोड़ा जा रहा है। जिससे फिरोजपुर झिरका शहर के अंदर बंदरों की खासी तादाद हो गई है। यह बंदर भूखे प्यासे होने के चलते आए दिन राहगीरों को अपना शिकार बना रहे हैं। जिससे स्कूलों में जाने के लिए बच्चों और सब्जी या बाजार जाने के लिए भी लोगों में बंदरों का खौफ साफ दिखाई दे रहा है । मिथिलेश कुमारी, मधुबाला, भारती देवी, प्रेरणा जैन, पूनम, रेनू इत्यादि महिलाओं का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन को जल्द से जल्द शहर में उत्पात मचा रहे बंदरों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाना चाहिए। जिससे शहर वासियों को बंदरों से निजात मिल सके। शहर में उत्पात मचा रहे बंदरों को पकड़वाने के लिए जल्द ही उच्च अधिकारियों से परमिशन लेकर टेंडर लगाया जाएगा और शहर के लोगों को बंदरों से निजात दिलाई जाएगी । सुनील रंगा, सचिव नगर पालिका, फिरोजपुर झिरका।

Comments


Upcoming News