बेघर 6.5 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं को देखभाल की सख्त जरूरत

Khoji NCR
2022-08-31 10:15:42

इस्लामाबाद, पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित इलाकों में करीब 6,50,000 गर्भवती महिलाओं को सख्त देखभाल की जरूरत है। इस प्राकृतिक आपदा ने पाकिस्तान में 1,100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 33 मिलियन लोग प्र

भावित हैं। यह डेटा UN एजेंसी की ओर से दिया गया है। UNFPA ( United Nations Population Fund ) ने भी चेताया कि इस बीच महिलाओं व लड़कियों के प्रति हिंसा का भी जोखिम बढ़ गया है। बाढ़ के कारण हजारों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। UNFPA के अनुसार , एक हेल्थ एजेंसी ने बाढ़ के कारण प्रभावित 73,000 महिलाओं में से 6,50,000 गर्भवती महिलाओं का ब्यौरा दिया है जिनका प्रसव अगले माह होना है और इसलिए इन्हें देखभाल की सख्त जरूरत है। बाढ़ से 5.5 अरब डालर नुकसान का अनुमान पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,000 के पार पहुंच गई है। आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को बाढ़ से 5.5 अरब डालर का नुकसान होने का अनुमान है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की नेतृत्व वाली सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की है।राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकार ([एनडीएमए)] ने बताया कि सिंध में अब तक 347 लोगों की जान गई है। जबकि बलूचिस्तान में 238, खैबर पख्तूनख्वा में 226, पंजाब में 168, गुलाम कश्मीर में 38, गिलगिट बाल्टिस्तान में 15 और इस्लामाबाद में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। बाढ़ के कारण 3,451.5 किलोमीटर सड़क तबाह हो गई है और 147 पुल बह गए हैं। 170 दुकानें नष्ट हई हैं और 9,49,858 क्षतिग्रस्त या पूरी तरह तबाह हो गए हैं।

Comments


Upcoming News