मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर नगीना ब्लॉक में किया मैराथन का आयोजन

Khoji NCR
2022-08-29 11:04:23

जिला खेल अधिकारी समुन मलिक ने मैराथन को झंडी दिखाकर किया रवाना नूंह 29 अगस्त : आज़ादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म

िवस के उपलक्ष्य में जिला के ब्लॉक नगीना में जिला स्तर पर हॉकी मैच, मैराथन दौड़ के साथ साथ अन्य खेल जैसे हैंडबॉल, बॉक्सिंग का आयोजन किया गया। इस आयोजन में उपनिदेशक खेल निर्मला, जिला खेल अधिकारी सुमन मालिक के साथ जिले के प्रशिक्षक व नागीना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जिसमे सैकड़ो खिलाडिय़ों के साथ मिलकर राष्ट्रीय खेल दिवस का सफल आयोजन किया गया। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुमन मलिक ने कहा कि मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। वे न केवल भारत के बल्कि पूरे विश्व के खिलाडिय़ों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत है। उनको हॉकी के जादूगर के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने दम पर हॉकी खेल में दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रेरणा के मद्देनजर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान खिलाडिय़ों को मेजर ध्यानचंद की उपलब्ध्यिों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Comments


Upcoming News