जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार पर्यूषण पर्व में प्रदेश में पूर्णरूप से मद्द मांस की बिक्री पर लगाएं प्रतिबंध : जैन

Khoji NCR
2022-08-28 12:04:48

पर्यूषण पर्व में मद्द मांस की बिक्री पर सरकार लगाएं पूर्ण प्रतिबंध । : अहिंसा के पथ पर चलकर ही विश्व कल्याण व शांति की स्थापना सम्भव: पुष्पेंद्र शर्मा फिरोजपुर झिरका। 31अगस्त से 09 सितम्बर तक

चलने वाले जैन धर्म के भाद्र पद मास के शुक्ल पक्ष पर्यूषण पर्व को लेकर प्रदेश सरकार,प्रदेश को 10 दिनों तक के लिए दशलक्षण पर्व में मद्द व मांस मुक्त घोषित कर देना चाहिए। उक्त बातें जैन कन्या महाविद्यालय के अध्यक्ष राकेश जैन ने कही। राकेश जैन ने कहा कि 10 लक्षण पर्व जैन धर्म के अनुयायियों में पर्यूषण पर्व का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इस पर्व में भक्तगण धार्मिक ग्रंथ माँ जिनवाणी के माध्यम से 10 धर्मों का भक्ति भाव से विशेष पूजा अर्चना आराधना, स्तुति,आरती, अध्ययन, करते हैं।अहिंसा के पथ पर चलकर देश व विश्व, की शांति,उन्नति,तरक्की,समृद्धि ,विकास, आपसी प्रेम भाई चारा,की कामना करते है तथा अहिंसा के पथ पर चलकर ही सच्ची शांति की कामना की जा सकती है । माँ जिनवाणी से सम्पूर्ण जगत के कल्याण की कामना करते है। प्रत्येक व्यक्ति प्राणी मात्र के प्रति दया भाव रखता है। ईश्वर से प्रार्थना करता है की प्रत्येक, प्राणी मात्र एक दूसरे के प्रति, प्रेम ,आदर, व मैत्रीभाव के साथ रहे। जैन धर्म जिओ ओर जीने दो के सिद्धांत को अपनाकर अहिंसा के मार्ग पर चलकर सच्ची शान्ति की कामना की जा सकती है। सर्व जातीय सेवा समिति के उपाध्यक्ष रजत जैन नगीना ने बताया कि जैन धर्म के अनुयायीयो में पर्यूषण पर्व का विशेष महत्व हैं। उन्होंने कहा कि जैन धर्म जीव हत्या को पूरी तरह पाप मानता है। जैन धर्म के इन 10 दिनों के लिए प्रदेश सरकार को चाहिए कि मीट मांस की बिक्री पर पूर्णतया पाबंदी लगाने का काम करें ताकि 10 लक्षण पर्व को ठीक प्रकार से मनाने के साथ जीव हत्या ना हो। प्रदीप जैन ने कहा कि इन दिनों मंदिरों में लगातार 10 दिन तक प्रातः और सायं के समय पूजा पाठ का नित् आयोजन जैन समाज की ओर से किया जाता है। पूर्व मार्केट कमिटी चेयरमैन सुनील जैन का कहना है कि देश ,प्रदेश,व विश्व की जन कल्याण की भावना के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री व महामहिम राज्यपाल से मांग करते हैं की 31 अगस्त से 09 सितम्बर तक मनाये जानेवाले दशलक्षण पर्व में 10 दिनों के लिए मद्द मांस पर प्रतिबंध लगाकर प्रदेश को मद्द मांस मुक्त घोषित किया जाए।अहिंसा के पथ पर चलकर विश्व कल्याण,शांति की स्थापना का सपना पूर्ण रुप से साकार हो सके। नगरपालिका पार्षद गौरव जैन का कहना है कि जैन धर्म जियो और जीने की शिक्षा देता है। प्रदेश सरकार को जैन समाज की जन हितेषी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए 10 लक्षण के इस पावन पर्व के दिनों में प्रदेश में पूरी तरह से मीट मांस बिक्री पर रोक लगानी चाहिए । जिससे किसी भी जीव की हत्या ना हो सके।

Comments


Upcoming News