एक आरोपी आरोपी पर दर्ज है 3 राज्यों में केस, दूसरे मुकदमे में किए दो आरोपी रोहतक से गिरफ्तार : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित दहिया, हपुसे

Khoji NCR
2022-08-27 10:12:23

नोडल अफसर अमित दहिया, हपुसे ने बताया की एंटी फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन सेल यमुनानगर ने दिल्ली निवासी आरोपी जयवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जनवरी माह में शिकायतकर्ता रणवीर सिंह निवासी गाँधी न

र ने जिला पुलिस यमुनानगर को शिकायत दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम बदल दिया। जब वह घर आया तो पता चला कि उसके खाते से अनधिकृत ट्रांसक्शन से करीबन 90 हज़ार रूपए निकाल लिए है। जिला पुलिस द्वारा यह केस अनट्रेस कर दिया गया था। यह केस राज्य अपराध शाखा, हरियाणा में स्थापित एटीएम फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन सेल को सौंपा गया जिन्होंने फोटो और वीडियो के आधार दोबारा से तफ्तीश करते हुए आरोपी जयवीर सिंह को सुल्तानपुरी दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी पर करीबन 16 मुकदमे अलग अलग राज्यों में दर्ज है। इसमें नौ केस गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश), दो दिल्ली, दो अम्बाला व एक-एक केस करनाल, कैथल और यमुनानगर में दर्ज है। दौरान तफ्तीश आरोपी के पास से 17 एटीएम कार्ड बरामद किये गए है। इस केस की तफ्तीश, उप निरीक्षक परमवीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार व नरेंदर द्वारा की गयी है।

Comments


Upcoming News