गांधी सत्य व अहिंसा के स्थायी संदेश, उनकी प्रतिमा तोड़ना बर्बरता- अमेरिका

Khoji NCR
2022-08-25 10:32:23

वाशिंगटन, अमेरिका ने देश में महात्मा गांधी की प्रतिमाएं तोड़े जाने की कड़ी निंदा की है। कहा, गांधी सत्य और अहिंसा के स्थायी संदेश हैं, जो हम सभी के लिए प्रेरणा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैर

न जीन-पियरे ने अपने नियमित प्रेसवार्ता में कहा कि व्हाइट हाउस और न्यूयार्क शहर के मेयर ने बुधवार को देश में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं को तोड़े जाने की हाल की घटनाओं की कड़ी निंदा की है। जिनमें ताजा मामला न्यूयार्क का है। कैरेन जीन-पियरे ने कहा, 'राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस पर सीधे और विशेष रूप से बात की है। बर्बरता के किसी भी कार्य की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यूयार्क पुलिस इसकी जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि न्यूयार्क में हाल में ही मंदिर के सामने स्थापित गांधी की आदमकद प्रतिमा से बर्बरता करते हुए तोड़ दी गई थी। गांधी जी के अहिंसा के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। कई देशों में उनकी प्रतिमाएं स्‍थापित हैं। अमेरिका में भी गांधी के विचारों को काफी महत्‍व दिया जाता है। ऐसे में उनकी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना निंदानीय है। गौरतलब है कि अमेरिका के न्यूयार्क शहर में एक हिंदू मंदिर के बाहर स्थापित महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को कुछ अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्‍त कर दिया था। भारत ने इस घिनौनी हरकत की कड़े शब्‍दों में निंदा की थी। भारत की तरफ से इस विषय को अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष उठाया भी गया था, ताकि इस कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दी जा सके। ये पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई थी।

Comments


Upcoming News