अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों का हल्का कालका के क्षत्रिय भाइयों ने ढोल नगाड़ों के साथ किया स्वागत।

Khoji NCR
2022-08-19 10:24:00

खोजी/नीलम कौर कालका/पिंजौर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तवर और उनके साथ एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ए. पी सिंह हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष का हरियाणा में प्रवेश क

ने पर उनका स्वागत किया गया। सभी पदाधिकारी रथयात्रा में मौजूद रहे। यह यात्रा जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आर्थिक स्थिति पर आरक्षण को लेकर तीसरी बार हिंदुस्तान में घूम रही है। आज हिमाचल से जैसे ही हरियाणा में आए हल्का कालका के सभी क्षत्रिय भाइयों ने ढोल नगाड़ों के साथ इस रथ यात्रा का स्वागत किया। यह यात्रा पूरे हिंदुस्तान में घूमते हुए 7 अक्टूबर को दिल्ली जंतर मंतर चौक पर रुकेगी और प्रधानमंत्री और महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर हरियाणा के सभी पदाधिकारी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और हल्का कालका से जितने भी क्षत्रिय महासभा के सदस्य थे, सभी ने फूल मालाओं से और फूल बरसा कर उनका स्वागत किया

Comments


Upcoming News