दर्जन भर संगीन मामलो में लिप्त युवक का शव खून में लथपथ खेतों से बरामद

Khoji NCR
2022-08-19 10:20:19

होडल, डोरीलाल गोला लूटपाट, हत्या, मारपीट व पुलिस की कैद से फरार होने के दर्जनभर संगीन मामलों में लिप्त एक युवक का शव पुलिस ने पुन्हाना मोड के निकट खेतों में से बरामद किया है। मृतक के सिर में गोल

लगी हुई थी। पुलिस ने मृतक के शव के पास से चार जिंदा कारतुस भी बरामद किए है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। खबर मामले की छानबीन में जुट गई है। होडल डीएसपी सज्जन ङ्क्षसह ने जानकारी में बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि पुन्हाना मोड के निकट खेतों में खून में लथपथ एक युवक का शव पडा हुआ है। पुलिस ने जब मौके पर जाकर देखा तो शव की पहचान घारम पट्टी निवासी 22वर्षीय इंदर उर्फ ईशु के रूप में की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव के पास चार जिंदा करातुस भी बरामद किए। उन्होंने बताया कि मृतक ईशु की मौत सिर में गोली लगने की बजह से हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक ईशु होडल थाना में दर्ज हत्या, लूटपाट व मारपीट जैसे दर्जन भर मामलों में लिप्त था। उन्होंने बताया कि मृतक ईशु 27 मई 2022 को होडल कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस की कैद से फरार हो गया था और अब उसका शव पुन्हाना मोड के पास से बरामद किए है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने ईशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही यह हत्या है या आत्महत्या इसका पता लग सकेगा। उन्होंने बताया कि मामले मामले की छानबीन में जुटी है।

Comments


Upcoming News