राज बत्रा को तीसरी बार नपा पार्षद बनने पर ऑल इंडिया पंजाबी समाज ने किया सम्मानित।

Khoji NCR
2022-08-18 10:35:07

चिराग गोयल,फिरोजपुर झिरका।: भाजपा नेता संजय बत्रा की पत्नी राज बत्रा को वार्ड नंबर 10 फिरोजपुर झिरका से लगातार नगर पालिका में तीसरी बार नपा पार्षदी के लिए जीत हासिल करने पर राष्ट्रीय ऑल इंडिया

पंजाबी समाज ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मानित किया। वहीं भाजपा नेता संजय बत्रा ने दी जानकारी में बताया कि 17 अगस्त बुधवार को हिसार में ऑल इंडिया पंजाबी समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा व मेयर रितु चावला ने समस्त हरियाणा प्रदेश के नपा चेयरमैन व पार्षदों को सम्मानित किया। इसी क्रम में फिरोजपुर झिरका नपा पार्षद राज बत्रा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और परिवार को भी बधाई दी और आगे तक फिरोजपुर झिरका नापा पार्षद बने रहने के लिए कामना की। ताकी पंजाबी समाज भी दूसरे समाज की तरह कंधे से कंधे मिलाकर आगे बढ़ता रहे और राष्ट्रहित में अपना योगदान देता रहे।

Comments


Upcoming News