बाग लगाओ अभियान के तहत अपनी आमदनी को दुगुना करें किसान:- उपमंडल अधिकारी मनीषा शर्मा।

Khoji NCR
2022-08-17 12:20:41

पुन्हाना, कृष्ण आर्य उपमंडल के हथनगांव में बुधवार को बाग लगाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम पुन्हाना मनीषा शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। बागवानी विभाग क

ी तरफ से आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर अपनी आमदनी को दो गुणा बढ़ाने के लिए विभाग की स्कीमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की। एसडीएम पुन्हाना मनीषा शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बागवानी विभाग किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए फलदार पौधे वितरित कर रहा है। विभाग किसानों को इन फलदार पौधों पर सब्सिडी भी देता है। इसके अलावा टपका प्रणाली सहित कई प्रकार की बागवानी विधि को अपनाकर किसान अपनी आजीविका को बेहतर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हथनगांव के लोग ज्यादा से ज्यादा बागवानी विभाग की स्कीमों का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करें। जिला बागवानी अधिकारी डा. दीन मोहम्मद ने कहा कि इस बार तकरीबन डेढ़ सौ गांव में बाग लगाए जाएंगे। इनमें नींबू, अमरूद, बेर सहित विभिन्न प्रकार की प्रजाति के फलदार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले के किसान भी अपनी आमदनी को कई गुणा बढ़ा सकता है। इसके लिए एफपीओ बनाकर काम करने की जरूरत है। जिले के कई किसानों ने एफपीओ बनाए हैं। खीरा, टमाटर इत्यादि की फसल उगाकर किसानों ने अच्छा लाभ कमाया है। बाग वाले खेत में परंपरागत खेती भी पहले की तरह की जा सकती है। लिहाजा कठिन परिस्थितियों में भी मेवात जिले में कई फलदार पौधे तेजी से फल देने लगते हैं। खजूर की खेती पर भी जिले में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब वे अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं।

Comments


Upcoming News