आप व्यापार संगठन पंचकूला ने केक काट व लड्डू बांट कर धूमधाम से मनाया अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन।

Khoji NCR
2022-08-17 10:33:56

खोजी/नीलम कौर कालका/पिंजौर। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन आम आदमी पार्टी व्यापार संग़ठन पंचकूला के जिला प्रधान प्रवीण हुड्डा व अन्य

पदाधिकारियों ने पिंजौर के बसोलां में आम आदमी पार्टी कार्यालय में प्रवीन हुड्डा व राजेश कोना व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर व लोगों में लड्डू बांट कर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। आप नेता प्रवीन हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया, जिसके चलते आपस मे एक दुसरे को लड्डू खिलाकर व राहगीरों को लड्डू बांट कर जन्मदिन की खुशी जाहिर की। इस अवसर पर अरविन्द केजरीवाल को समर्पित हिमाचली कलाकारों द्वारा निर्मित वीडियो एल्बम को आप नेता प्रवीन हुड्डा व पूर्व जिला परिषद चेयरमैन राजेश कोना द्वारा रिलीज किया गया। इस अवसर पर उतरी हरियाणा महिला विंग की सचिव एडवोकेट कुसुम हुड्डा, कालका विधानसभा सचिव अशोक शर्मा, उप प्रधान विश्वनाथ शर्मा, सह सचिव कुलवीर सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान स्वर्णपाल सिंह, कुलवंत कौर, जसवीर कौर, नितिन शर्मा, फ़िल्म निर्देशक पोलाराम ढांगवाला सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments


Upcoming News