हर घर तिरंगा अभियान रहेगा सदा दिलों में याद : रणजीत सिंह चौटाला

Khoji NCR
2022-08-17 09:31:17

कस्बों में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने पर जाएगा एक नया संदेश, मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जताया आभार चौधरी रामपाल लाठर के निवास पर पहुंचे बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, फूल-मालाओं से कि

ा स्वागत कुरुक्षेत्र, 17 अगस्त (सुदेश गोयल): प्रदेश के जेल और बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा हरियाणा तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। यह अभियान लोगों के जहन में सदा याद रहेगा। वह आज पिहोवा में जिला स्तरीय कार्यक्रम के बाद कुरुक्षेत्र में चौधरी रामपाल लाठर के निवास पर पहुंचे। जहां लाठर परिवार सहित तमाम लोगों ने बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उसके बाद उन्होंने भोजन ग्रहण किया। रणजीत सिंह चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा की दिल खौलकर तारीफ की और कहा कि जिस तरह से हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वतंत्रता दिवस को जिला स्तरीय कार्यक्रम कस्बों में मनाने का फैसला लिया है इससे एक नया संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मनोहर सरकार की खेल नीति के चलते कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने मेडलों की झड़ी लगा दी है। प्रदेश सरकार में मंत्री और विधायक मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। इस सरकार में हर वर्ग के लोगों को ख्याल रखा जा रहा है, मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा चलाई जा रही अंत्योदय योजना का लाभ आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिल रहा है, जोकि कबिलेतारीफ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नई सोच के चलते लोगों प्रदेश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हर घर तिंरगा अभियान सदा लोगों के दिलों में याद रहेगा। क्योंकि हर भारतीय नागरिक ने अपने-अपने घरों में तिरंगा लहराकर भारतीय होने का गौरव महसूस किया है। आजादी के 75 सालों के बाद लोगों ने जिस उत्साह के साथ अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराया उससे हर भारतीयों को गर्व महसूस हुआ और यह दिन हमें जिन्दगीभर याद रहेगा। इस अवसर पर चीफ इंजीनियर महिंद्र सिंह, जंगशेर सिंह, रणधीर सिंह यूनिसपुर, एक्स.ई.एन परमवीर सिंह, कृष्ण चंद लाठर, सतबीर लाठर, रणधीर लाठर, जोगिन्द्र मथाना, संत लाल सैनी, अंकित लाठर, जतिन लाठर, निशांत बतान, तन्मय केनवाल, अभिनव केनवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments


Upcoming News