नए साल के पहले माह में इनकी चमकेगी किस्मत, पढ़ें जनवरी 2021 का मासिक राशिफल

Khoji NCR
2021-01-01 07:47:20

January 2021 Rashifal: आज से नया साल 2021 का प्रारंभ हो गया है। नववर्ष 2021 लोगों के लिए नई उम्मीदें, संभावनाएं, उपलब्धियां और चुनौतियां लेकर आया है। नए साल का पहला माह जनवरी कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकाने वा

ा है। उन पर किस्मत मेहरबान होगी। लक्ष्मी का साथ होगा, सफलता प्राप्त होगी। प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगे। कुछ राशि के जातकों को उपलब्धियां मिलेंगी, पद तथा प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। कुछ को सर्तक रहना होगा, नई एनर्जी से चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना होगा ताकि सफलता मिले। आज जागरण अध्यात्म में ज्योतिषाचार्य पंडित विजय त्रिपाठी 'विजय' से जानते हैं जनवरी 2021 का मासिक राशिफल। मेष- इस माह दोस्तों एवं परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक या मनोरंजक स्थल की सैर करेंगे। आत्मविष्वास के कारण आप कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। किसी भी कार्य में उतावलापन न करें। आप भाग्यशाली तो हैं ही, दौलतमन्द भी होंगे। आपकी एकाग्रता ओर समर्पण आपको सम्बन्धों के मामलें में कामयाबी दिलाएंगे। कार्यस्थल पर, समूहों में, सम्मेलनों में आपकी वाकपटुता लोगों पर आपकी छाप छोड़ने में सहायक होगी। आपको धन-सम्बन्धी मामलों में भाग्यशाली बनाएगी। सट्टेबाजी, लॉटरी आदि से लाभ का योग है। वृष- आपका व्यक्तित्व न सिर्फ आपको पूर्णता का अहसास कराता है, बल्कि पारिवारिक स्तर पर प्रगाढ़ता भी लाता है। आप अपने गुस्से पर काबू करेंगे और परिवार में एकता तथा प्रगाढ़ता बनी रहेगी। ताकत संकल्प, एकाग्रता, उत्साह और ऊर्जा की प्राप्ति का योग है। चूंकि दिशा सही है, इसलिए कैरियर बनेगा। व्यापार में कामयाबी, लोकप्रियता और साख, सार्वजनिक छवि में बेहतरी निश्चित है। आप शान्ति और सद्भाव की चाह रखते हैं। इस दौर में आप जो भी प्रयास करेंगे, उनमें एक खास तरह की कामयाबी और उपलब्धि आपके हाथ लगेगी। यहां पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल। मिथुन- जीवन जीने का कितना शानदार तरीका है आपका। दाम्पत्य जीवन में छिटपुट तकरार को छोड़कर स्थिति सामान्य रहेगी। किसी भी नयी योजना को कार्यरूप में परिणित करने का उचित समय आ गया है। आप अपने समय का समापन और शुरूआत, दोनों काम से करते हैं। अलबत्ता, अब काम को लेकर ‘डेडलाइन तथा डिमांड’ का दबाव झेलना पड़ सकता है। इनके समानान्तर आपके कर्तव्य भी हैं। ऐसी परिस्थितियों में आप संकल्प, भावनात्मक और वित्तीय मांग, घरेलू मोर्चे पर सहयोग का सहारा लेते हैं। कर्क- आपकी आध्यात्मिकता और भौतिक कामयाबी मिलकर शानदार मानसिकता को जन्म देगी। शान्त मानसिक स्थिति में आप सामूहिक गतिविधियों को अंजाम दे सकेंगे। आपका विश्वास, साख, शान्तिपूर्वक मामलों से निबटने का रवैया आपको काम की अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद सहज बनाए रखेगा। प्रगति सुनिश्चित है। आन्तरिक खोज के लिए प्रेरित होंगे, लेकिन ऐसा करना सहज नहीं होगा, इसका अहसास आपको है। यात्रा के आसार है। आप वांछित परिणाम पाने के लिए अपने जन-संपर्क कौशल, मधुर शब्दों और आकर्षण का इस्तेमाल करेंगे। घर-परिवार अब भी आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। अनेक दिशाओं से खिंचाव, दबावों के बावजूद आप खुद पर ध्यान देंगे। सिंह- नौकरी-पेशा लोग उच्चाधिकारियों की उपेक्षा का शिकार हो सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों से विवाद की स्थितियां बनेंगी। व्यापार में उथल-पुथल मचा रहेगा। परिवार और वित्तीय मामलों का जोर रहेगा। फंड लोन टैक्स सम्बन्धी मामलों पर ध्यान देंगे। आप इन मामलों को निपटाने में व्यावहारिक रवैया अपनाएंगे तथा इसके चलते आप अपने पारिवारिक जीवन की उपेक्षा नहीं करेंगे। साझे की सम्पत्ति आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। कन्या- समय आर्थिक तौर पर थोड़ा कष्ट देने वाला बीतेगा। अपने स्वाभिमान को बरकरार रखने के लिये अधिक श्रम पड़ेगा। छात्रों के लिये विशेष संघर्ष का समय है। नौकरी में किये गये प्रयास निर्रथक जायेंगे। समझदारी से मेहनत करें अपने लिए व दूसरों के लिए। आपको कुछ अलग प्रकार के प्रयास की आवश्यकता है। आपको गुप्त बातें, डर व पेचीदा भावों पर विजय प्राप्त करने की कोशिश करनी होगी, स्वयं को मुक्त करने की कोशिश करनी होगी। रास्तों पर बहुत सी ठोकरें खानी पड़ेंगी लोगों की दी हुई, पर समय आपका है। तुला- आप अपने आत्म विश्वास के बूते स्थितियों को अपने अनुकूल करने में कामयाबी हासिल करेंगे। देशाटन का अवसर प्राप्त होगा। घर में कोई शुभ समाचार मिलेगा। अब आपके जीवन में एक निश्चित प्रकार की स्टाइल एवं सन्तुलन आएगा। जो भी इच्छा होगी, आप उसे पूर्ण करेंगे तथा जीवन स्तर मजबूती से आपका प्रेरक बल बनेगा व आपके अन्दर आत्म विश्वास कूट कूट कर भरेगा, जिससे कि आप अपनी मंजिल तक पहुंच पाएंगे व स्वयं को कई क्षेत्रों में सुव्यवस्थित करेंगे। वृश्चिक- पिछले दिनों के लाभ अब और अधिक होंगे। आप दूसरे लोगों की संगत में स्वयं को सहज महसूस करेंगे और इसका आनन्द उठाएंगे। मौज-मस्ती, रोमांस का समय है, सावधानी बरतें। रोमांच, मनोरंजन, सुख चैन सभी आपके लिए होंगे। आप समय का सदुपयोग करने में दक्ष होंगे। सारे सुख चैन के स्वर प्रचुरता, सुख समृद्धि, धन दौलत का बाहुल्य समय के हाथों में मंडराता हुआ प्रतीत हो रहा है और आपके अतिरिक्त कोई अच्छा आदमी वहां तक नहीं पहुंच सकता, न ही उसे हथिया सकता है। धनु- दूसरों की समस्याओं को निपटाने से पहले आपको सावधानी बरतनी होगी कि आप झूठी निन्दा, विद्वेष से ऊपर उठकर अपने आकर्षण, विश्वास एवं आशाओं के दमन से बचें। काम का दबाव बढ़ेगा और साथ ही वैवाहिक या रोमांसपूर्ण सम्बन्धों की व्यक्तिगत मांगे भी आकार में विस्तृत होंगी। घर/मकान के मोर्चे पर भी आपके समय को लेकर मांग तेज होगी। एक बार फिर आप ऊंचा उठकर सोच-विचार करेंगे, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप एकान्त चाहते हैं। आप अपनी आन्तरिक भावनाओं, आशाओं और स्वप्नों के साथ, खासकर जीवन में अपने प्रियजन के साथ बांटना चाहते हैं। आप अपनी कामयाबी और असफलताओं के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं तथा महत्वकांक्षाओं को भी बांटना चाहते हैं।मकर- शेयर बाजार और सट्टे का काम करने के लिए उपयुक्त अवसर है। निजी/व्यापारिक सम्बन्धों का विस्तार होगा और भविष्य में आगे कुछ करने की स्थिति भी बनेगी। अचानक तफरीह का मूड भी बन सकता है। आपका घर, आपका साथी, आपकी चीजें महत्वपूर्ण होंगी। धन और वित्त सम्बन्धी मामलों में अच्छा समय है। छोटे मोटे दौरे, सम्पर्क तथा संचार भी महत्वपूर्ण हैं, कुल मिलाकर मिले जुले परिणामों का समय है। दृष्टिकोण में कुछ कठोरता का आभास होगा, जो आपको असहयोग तथा न झुकने को प्रेरित करेगा। नरम रूख अच्छे नतीजे लाएगा। कुम्भ- आपका कार्य, सार्वजनिक स्तर पर छवि, व्यक्तित्व महत्वपूर्ण होगा। भागीदारी, व्यावसायिक प्रतिबद्धताएं, मांग, गठबन्धन सम्बन्धी बारीकियां आपके समय और दिमाग को घेरकर रखेंगी। आपको अपने शानदार जन-सम्पर्क, कौशल और अपनी बेहतरीन छवि का प्रदर्शन करना होगा। सफल और सन्तुष्टिदायक दौर है। आप संकल्प और ऊर्जा से भरे हैं, जो कड़ी मेहनत और आनुपातिक फायदों की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। काम के लिहाज से सफलताएं दिलाने वाला समय, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपने व्यक्तिगत समीकरणों, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक खुशहाली, सुख-सुविधाओं और सद्भाव को बनाए रखने के लिए प्रयासरत हैं। मीन- इस माह आप अपने व्यापार, नौकरी एवं विशेषतः अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर गोपनीय होंगे। आप नहीं चाहते कि आपके क्रियाकलापों के विषय एवं दिशा के बारे में किसी को भनक पड़े।आपके रूख और सोच में नाटकीय बदलाव आएगा। बदलाव का यह दौर पिछले समय से चल रहा है। इसका प्रभाव आपके कैरियर ओर आय में भी देखने को मिलेगा। वित्तीय मोर्चे पर आप दीर्घकालिक निवेश के बारे में सोंचेगे। अतिरिक्त धन कमाने के लिए आप अतिरिक्त कार्य कर सकते हैं।

Comments


Upcoming News