अमृत महोत्सव के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में तिरंगा विषय पर बच्चों को कराई गई ड्राइंग प्रतियोगिता।

Khoji NCR
2022-08-12 10:32:47

खोजी/नीलम कौर कालका/पिंजौर।। आज हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी उपलक्ष में ब्लॉक पिंजौर में सर्कल पिंजौर आंगनबाड़ी केंद्र के भारत नगर में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों में तिरं

गा विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस प्रकार की गतिविधि करके बच्चों ने अपनी खुशी प्रकट की। इस मौके पर बच्चों को तिरंगे झंडे के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर सर्कल सुपरवाइजर रेखा ने बच्चों के साथ अपने विचार सांझा किए। इस कार्यक्रम में आलिया शिवानी, श्रेयांश जोया और रुही ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आंगनबाड़ी वर्कर प्रवीण शर्मा और हेल्पर कमलेश रानी ने बच्चों के साथ मिलकर इस प्रोग्राम का आयोजन किया।

Comments


Upcoming News