एबीवीपी में चलाया हर घर तिरंगे व एक तिरंगा एक विद्यार्थी अभियान

Khoji NCR
2022-08-10 10:30:36

हथीन/माथुर : आजादी अमृत महोत्सव के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कैंप और वेदांता पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पलवल द्वारा हर घर तिरंगे व एक तिरंगा एक विद्यार्थी अभ

यान चलाया। जिसमें मुख्य रूप से विभाग संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर ने आजादी के अमृत महोत्सव पर बच्चों को संबोधित किया और राष्ट्र के प्रति प्रत्येक विद्यार्थी को कर्तव्य का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2022 को भारत की स्वतंत्रता का 75वां वर्ष पूरा हो रहा है। यह महोत्सव 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि आजादी के इस अमृत महोत्सव को मनाए जाने के कुछ कारण है। पहला यह कि भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। दूसरा यह कि देश को स्वतंत्र करने के लिए जिन राष्ट्र सपूतों ने बलिदान दिया और बहुत कष्ट सहे उन्हें याद करने का यह दिन है। तीसरा यह कि आजादी के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। इन 75 वर्षों में भारत ने क्या उपलब्धियां हासिल की हैं। क्या सपने लेकर हम चले थे कितने पूरे हुए हैं कितने अब भी अधूरे हैं आइए उन पर डालें एक नजर...हम कल बंधी हुई धरती पर खड़े थे आज खुला आकाश है और आने वाले कल की हवाएं हमारे साथ होंगी। कहते हैं कि जो देश अपना इतिहास भूल जाता है उसका भूगोल भी बदल जाता है और यह हुआ भी है। उसके पश्चात स्कूल के विद्यार्थियों की सदस्यता की गई। एबीवीपी का 5 अगस्त से 15 अगस्त तक विद्यालय सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पलवल ज़िले के अंदर 4000 विद्यार्थियों व अध्यापकों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर जिला सदस्यता प्रमुख अमन गुप्ता, प्रधानाचार्य जितेंद्र, राजकीय उच्च विद्यालय कैंप के अध्यापक मुकेश, बाल सरंक्षक अधिकारी सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।

Comments


Upcoming News